बदले की आग में जल रहे जीजा ने नशे की हालत में चाकू से गोदकर की साले की हत्या, ये थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदले की आग में जल रहे जीजा ने अपने रिश्ते के साले की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। सिडकुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की घटना सिडकुल की एशियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बुधवार देर रात साढ़े ग्यारह बजे घटी।
थानाध्यक्ष देवराज शर्मा ने बताया कि महेंद्रपाल पुत्र आशाराम निवासी मंडावली फतेहगंज बरेली उत्तर प्रदेश और संतोष पुत्र छोएलाल निवासी गांव मनकरा मीरगंज बरेली उत्तर प्रदेश एशियन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते थे।
इनके कई रिश्तेदार भी यहां काम करते हैं और कंपनी परिसर में बने आवासों में ही रहते हैं। यह सभी लोग बुधवार को ही बरेली से लौटे थे। एसओ ने बताया कि बुधवार देर रात शराब पीने के बाद महेंद्र और उसके रिश्ते के साले संतोष के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हुई।
कुछ देर बाद संतोष (35) सो गया। बताया जाता है कि महेंद्रपाल ने संतोष पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। संतोष के चीखने चिल्लाने पर बगल के कमरे में सो रहे रिश्तेदार हरिओम और अखिलेश आ गए।
संतोष को मेट्रो अस्पताल ले जाया गया, जहां से हॉयर सेंटर रेफर किया गया। देर रात ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि करीब एक साल पहले मृतक संतोष ने महेंद्र की पत्नी यानी अपनी रिश्ते की बहन और उसके पिता की बुरी तरह पिटाई कर दी थी।
मारपीट में गंभीर चोट लगने के कारण महेंद्र की पत्नी अब तक लंगड़ाकर चलती है। एसओ ने बताया कि तब से ही महेंद्र ने बदला लेने की ठानी हुई थी और देर रात शराब पीने के बाद उसने पुराने विवाद का किस्सा छेड़ दिया।
एसओ ने बताया कि पुराने विवाद में मृतक को तीन माह जेल में गुजारने पड़े थे। उन्होंने बताया कि आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। संतोष के भाई अन्ने सिंह ने महेंद्रपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।