Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jhande Ji Mela 2025 Before Dehradun hoisting of Shri Jhande Ji took place in Araiyanwala

Jhande Ji: दून से पहले हरियाणा के अराईयांवाला में हुआ झंडे जी का आरोहण, गूंजे गुरुराम राय महाराज के जयकारे

Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Mar 2025 11:03 PM IST
सार

दून में 19 मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण होना है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।  सोमवार को श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में सौ सदस्यों का एक जत्था हरियाणा के अराईयांवाला पहुंचा।

विज्ञापन
Jhande Ji Mela 2025 Before Dehradun hoisting of Shri Jhande Ji took place in Araiyanwala
झंडे जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दून से पहले सोमवार को हरियाणा के अराईयांवाला में हर्षोल्लास के साथ श्री झंडे जी का आरोहण किया गया। चारों ओर श्री गुरुराम राय महाराज के जयकारों की गूंज रही। इससे पहले दून के श्री दरबार साहिब में श्री झंडे जी की विशेष पूजा-अर्चना कर अरदास की गई।

विज्ञापन


दून में 19 मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण होना है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।  सोमवार को श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में सौ सदस्यों का एक जत्था हरियाणा के अराईयांवाला पहुंचा। वहां दोपहर में श्रद्धाभाव से पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया और दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का आरोहण किया गया।
विज्ञापन


Dehradun: श्री झंडेजी मेला...दरबार साहिब में दर्शनी गिलाफ के लिए अब बुकिंग, तो 111 साल बाद मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां देर शाम तक हजारों की संख्या में शामिल संगतों ने श्रीगुरु रामराय महाराज के जयकारे लगाए। परंपरा के अनुसार शनिवार को ही श्री दरबार साहिब केे पुजारी श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज हुकुमनामा लेकर बड़ा गांव हरियाणा रवाना हुए थे। श्री झंडे जी मेला समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने बताया कि मेले की तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया गया है। 15 मार्च से देश-विदेश की संगतें श्री दरबार साहिब में पहुंचने लगेगी।

सहसपुर में आज होगा पैदल संगत का स्वागत
श्री झंडे जी मेले के लिए संगतें दून की ओर बढ़ना शुरू हो गई हैं। मंगलवार को सहसपुर के एसजीआरआर स्कूल में पैदल संगत का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बुधवार को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। इस दिन कांवली गांव में संगत का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद 12 मार्च को संगत श्री दरबार साहिब में पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed