फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jhande ji fair start from 21 march

इंतजार खत्म, हो गया झंडे जी का आरोहण

Fri, 21 Mar 2014 09:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 21 Mar 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
jhande ji fair start from 21 march

राजधानी देहरादून में झंडे जी के विधिवत आरोहण के साथ शुक्रवार को मेले की शुरुआत हो गई। बृहस्पतिवार देर शाम तक दरबार साहिब में सादे गिलाफ की सिलाई होती रही।

विज्ञापन


अब तक 1200 सादे गिलाफ बुक हो चुके हैं। इनमें 40 गिलाफ झंडे जी को चढ़ाए जाएंगे। बाकी में इलायची दाना रखने के बाद श्रद्धालुओं में बांट दिया जाएगा।

एक महीने चलने वाले मेले के लिए करीब दो लाख श्रद्धालु दून आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को परंपरा के मुताबिक महंत देवेंद्र दास ने पूरब की संगत को गुरुमंत्र देकर विधिवत विदाई की।
विज्ञापन


इस तरह होगा आरोहण
सुबह 8 बजे : झंडे जी के पुराने गिलाफ उतारे जाएंगे और दूध, दही, घी, गंगाजल आदि से विशेष अभिषेक होगा।
सुबह 10 बजे : पहले सादे गिलाफ चढ़ाए जाएंगे। एक बजे से शनील के गिलाफ और तीन से चार बजे के बीच दर्शनी गिलाफ चढ़ाए जाएंगे।

क्या हैं दर्शनी गिलाफ
झंडे जी को सबसे पहले सादे गिलाफ पहनाए जाते हैं। इसके बाद शनील और आखिर में दर्शनी गिलाफ पहनाया जाता है। माना जाता है कि सबके दर्शनों के लिए दर्शनी गिलाफ सबसे ऊपर रखा जाता है। इस वर्ष इसे पंजाब के गुरप्रीत सिंह चढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बार आता है बाज
मान्यता के मुताबिक हर बार झंडे जी के आरोहण के दौरान एक बाज यहां जरूर आता है। बाज झंडे जी की 3-4 परिक्रमा करने के बाद वापस उड़ जाता है।

टेंट और धर्मशालाओं में ठहरे श्रद्घालु

1. मेला प्रभारी भगवती प्रसाद सकलानी ने बताया कि दून में करीब दो लाख श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। 300 टेंट मातावाला बाग में हैं। यहां 4-5 हजार लोग हैं।
2. एसजीआरआर बिंदाल, तालाब, राजा रोड, भंडारी बाग, रेसकोर्स, जैन , अग्रवाल, कालूमल और शिवाजी धर्मशाला में भी संगत ठहरी हैं।
3. दरबार साहिब समेत एसजीआरआर स्कूल की प्राइमरी और जूनियर शाखा दोनों जगह लंगर चलाए जा रहे हैं। श्रद्धालु भी सेवा में जुट गए हैं।
4. झंडे जी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
5. महंत इंद्रेश अस्पताल से डॉक्टरों की टीम हर वक्त मेले में मौजूद रहेगी।
6. मेला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से 24 घंटे स्वयंसेवक तैनात किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed