फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jhanda mela in dehradun

आस्था के मेले में दून पहुंची पहली संगत

Fri, 14 Mar 2014 10:31 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Mar 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
jhanda mela in dehradun

देहरादून को यह नाम देने वाले श्री गुरु रामराय दरबार को समर्पित झंडाजी का मेला 21 मार्च से शुरू होने वाला है।

विज्ञापन


पढ़ें, इस शर्मनाक करतूत से रुड़की में फिर हो सकता था बवाल

इसमें भले ही अभी वक्त है, लेकिन संगतों के दरबार में जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार (आज) को पहली पैदल संगत दरबार में पहुंच जाएगी।

चैत्र कृष्ण पंचमी को शुरू होता है झंडाजी का मेला

पंजाब से चली यह संगत सहसपुर पहुंच चुकी है, जहां दरबार के महंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत का स्वागत किया।
हर वर्ष चैत्र कृष्ण पंचमी को झंडाजी का मेला शुरू होता है।

इससे पहले फागुन शुक्ल त्रयोदशी को पंजाब से पहली संगत दरबार में पहुंचती है। पंजाब से कुछ दिन पूर्व चली पैदल संगत गुरुवार को उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन


पढ़ें, मासूम की अस्मत लूटने वाला कांग्रेसी नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसपुर स्थित श्री गुरु रामराय इंटर कॉलेज में ठहरी संगत के स्वागत के लिए शाम को महंत देवेंद्र दास वहां पहुंचे। अब त्रयोदशी यानी शुक्रवार को संगत दरबार साहिब पहुंच जाएगी।

इसके साथ ही दरबार में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही संगत मेले और झंडाजी के पूजन की तैयारियों में जुट जाएगी। 21 मार्च से मेला शुरू हो जाएगा।

गुरप्रीत चढ़ाएंगे दर्शनी गिलाफ
मेले में इस बार पंजाब के गुरप्रीत सिंह को झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका मिला है। गुरप्रीत को अगले साल गिलाफ चढ़ाना था।

पढ़ें, लोकसभा चुनावः नैनीताल में कांग्रेस का सूपड़ा 'साफ'

इस वर्ष पंजाब के महेंद्र राम की बारी थी, लेकिन किसी कारणवश महेंद्र राम ने गुरप्रीत से बारी बदल ली। अब महेंद्र राम अगले साल दर्शनी गिलाफ चढ़ाएंगे।

2098 तक हो चुकी बुकिंग
झंडेजी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाना श्रद्धालुओं के लिए दरबार का आशीष माना जाता है। इसके लिए लोग बुकिंग कराते हैं, लेकिन नंबर वर्षों बाद आता है।

पढ़ें, इस सीट से अपने सपूत को चुनाव लड़ाएंगे एनडी तिवारी!

मेला प्रभारी भगवती प्रसाद सकलानी ने बताया कि दर्शनी गिलाफ की बुकिंग वर्ष 2098 तक हो चुकी है, जबकि शनील की बुकिंग 2035 तक हो गई है।

मिलेगा भरपूर पानी
पिछली बार की तरह इस बार संगतों को पानी की कमी से जूझना न पड़े, इसके लिए दरबार साहिब ने दो ट्यूबवेल बढ़ा दिए हैं। एसजीआरआर प्राइमरी ब्रांच तालाब और मातावाला बाग में ये ट्यूबवेल लगाए हैं।

यहां ठहरेंगी संगत

दरबार साहिब, एसजीआरआर तालाब, बिंदाल, रेसकोर्स, बांबे बाग, मातावाला बाग सहित शहर की धर्मशालाओं में संगतों को ठहराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed