फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jhanda mela in darbar sahib dehradun.

दून पहुंची संगतें, झंडेजी का पावन पर्व शुरू

Wed, 11 Mar 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो /अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 11 Mar 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
jhanda mela in darbar sahib dehradun.

झंडेजी के आरोहण के लिए नाचते-गाते हुए भारी तादात में संगतें देहरादून पहुंची।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह से झंडे जी का विशेष अभिषेक शुरू हो जाएगा। गिलाफों को बदलने का सिलसिला भी सुबह से चलेगा। झंडे जी को कुल 61 गिलाफ चढ़ेंगे। बुधवार शाम साढ़े चार बजे झंडे जी का आरोहण होगा।

दरबार साबित में झंडे जी के आरोहण की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बुधवार को सुबह आठ बजे से झंडे जी के पुराने गिलाफ उतारने का क्रम शुरू हो जाएगा। साढ़े नौ बजे से शनील के गिलाफ चढ़ेंगे।
विज्ञापन


झंडे जी को 40 सादे, 20 शनील और एक दर्शनी गिलाफ चढ़ाए जाएंगे। 61 गिलाफ चढ़ने के बाद झंडे जी का आरोहण होगा। बुधवार सुबह 11 बजे तक सादे गिलाफ की सिलाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शनी गिलाफ को 2103 तक बुकिंग
दर्शनी गिलाफ की बुकिंग 2100 से बढ़कर 2103 तक पहुंच गई हैं। तीन और लोगों ने दर्शनी गिलाफ की बुकिंग कराई है। 2103 के लिए दर्शनी गिलाफ की बुकिंग कराने वाले पंजाब से आए मनप्रीत शर्मा ने बताया कि वर्ष 2063 में पिता भगत राम के दर्शनी गिलाफ की बारी आएगी। इसके बाद यानी वर्ष 2103 के लिए मनप्रीत को बुकिंग मिली है।

ढाई लाख श्रद्धालु पहुंचे दून
एसजीआरआर स्कूल की बिंदाल, राजा रोड, तालाब, बांबे बाग शाखाओं के साथ ही शिवाजी, जैन, अग्रवाल, कालूमल आदि धर्मशालाएं संगतों से पैक हो गई हैं। माता वाला बाग में 300 तंबू संगतों के लिए बनाए गए, जो मंगलवार शाम तक पैक हो चुके थे।

दरबार साहिब के कार्यालय प्रभारी बीपी सकलानी ने बताया कि अब तक करीब ढाई लाख श्रद्धालु अलग-अलग जगहों से झंडा आरोहण के लिए पहुंच चुके हैं।  बाद में आने वाले श्रद्धालुओं को होटलों में अपनी व्यवस्था करनी पड़ रही है।

ये है महत्व
चैत्र मास कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को गुरु राम राय जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में झंडे जी का आरोहण किया जाता है। गुरु राम राय जी का जन्म वर्ष 1646 में कीरतपुर पंजाब में हुआ था। यह उनका 370वां जन्मदिवस है। वर्ष 1676 में वह दून आए और तब से ही यहां झंडे जी के आरोहण का सिलसिला शुरू कराया।

इन्होंने कराई दर्शनी गिलाफ की बुकिंग
वर्ष 2101 के लिए- सुरेंद्र पाल सिंह (पंजाब)
वर्ष 2102 के लिए- जीवन सिंह (पंजाब)
वर्ष 2103- मनप्रीत शर्मा, रोपड़ (पंजाब)

दरबार साहिब से ही मिला सब
मुरादाबाद निवासी 81 वर्षीय लाल चंद 35 सालों से दरबार साहिब झंडे आरोहण के मौके पर पहुंच रहे हैं। लाल चंद ने बताया कि झंडे जी के आशीर्वाद से उनका परिवार संपन्न है। बताया कि आज तक जो मांगा वह जरूर मिला।


चंडीगढ़ से दून तक पैदल यात्रा

13 सालों से संजीव कुमार चंडीगढ़ से देहरादून तक पैदल आ रहे हैं। इसबार भी वह दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे हैं। संजीव ने बताया कि वह परिवार संग हर बार यहां आते हैं। पूरे कार्यक्रम में शामिल होते हैं। बताया कि दरबार साहिब से जो भी मन्नत मांगी पूरी हुई। वह हर साल पैदल आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed