फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jhanda mela in darbar sahib dehradun.

यहां झंडा चढ़ाने को करना होगा एक सदी का इंतजार

Wed, 04 Mar 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Mar 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
jhanda mela in darbar sahib dehradun.

भक्तों को दरबार साहिब में झंडे जी पर दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका अब अगली सदी में ही मिल सकेगा।

विज्ञापन


अब बुकिंग कराने पर वर्ष 2100 के बाद के सालों में ही बारी आएगी। दर्शनी गिलाफ चढ़ाने के लिए आगामी 85 सालों (वर्ष 2100) तक की बुकिंग हो चुकी है। सोलन (हिमाचल प्रदेश) के मलिक सिंह के नाम वर्ष 2100 का दर्शनी गिलाफ बुक हुआ है।

झंडे जी पर जहां एक दर्शनी गिलाफ चढ़ाया जाता है। वहीं 20 शनील के गिलाफ ही चढ़ते हैं। इसके अलावा सादे गिलाफों के लिए पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं। इनकी संख्या एक हजार तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


दरबार साहिब के कार्यालय प्रभारी बीपी सकलानी ने बताया कि जलंधर (पंजाब) के महेंद्रराम को इस साल दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का मौका 25 साल बाद मिला है। हालांकि उनकी बारी पिछले साल आ गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से वह दरबार साहिब नहीं पहुंच पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनील के गिलाफ की बुकिंग वर्ष 2037 तक के लिए हो चुकी है। वर्ष 2037 में शनील गिलाफ गुरविंद्र सिंह रोपण (पंजाब) के नाम से बुक है। अपनी मन्नत के लिए लोग झंडे जी को गिलाफ चढ़ाते हैं। मन्नत पूरी होने पर गाजेबाजों संग झंडे जी पूजन को पहुंचते हैं।

पंजाब से पहुंची पहली संगत
दून में 11 मार्च से झंडे जी का मेला शुरू हो जाएगा। मंगलवार को पंजाब से पहली संगत दरबार साहिब पहुंच गई। महंत देवेंद्र दास ने कांवली गांव पहुंचकर संगत का स्वागत किया। इसके साथ ही संगत के दरबार साहिब पहुंचने पर प्रसाद वितरण एवं अरदास की गई।

यह होगा कार्यक्रम

jhanda mela in darbar sahib dehradun.

ये हैं कार्यक्रम
7 और 8 मार्च को गिलाफ सिलाई की जाएगी।
9 और 10 मार्च को महाराज संगत को प्रसाद और आशीर्वाद देंगे।
11 मार्च को झंडे जी का आरोहण होगा।
12 मार्च को आशीर्वाद कार्यक्रम।
13 मार्च को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी।

होली के पांच दिन से मेला
झंडे जी का मेला होली के पांचवें दिन से शुरू होता है। पंचमी तिथि को झंडे जी को दही, घी, गंगाजल आदि से अभिषेक कराया जाता है। सबसे पहले सादे गिलाफ चढ़ाए जाते हैं।

इसके पश्चात शनील और अंत में दर्शनी गिलाफ चढ़ता है। गिलाफ चढ़ाए जाने के साथ ही झंडे जी का आरोहण कर दिया जाता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल आदि जगहों से दरबार साहिब में संगत पहुंचती है।

मरीजों के लिए शुल्क में छूट
झंडे जी के मेले के मौके पर महंत इंदिरेश अस्पताल में लोगों को 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसे लेकर झंडे जी के पास बैनर भी लगा हुआ है।

इस पर लिखा है झंडे जी के मेले के शुभ अवसर पर जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को छूट दी जा रही है। इलाज, ऑपरेशन और अन्य जांचों पर मरीजों को 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed