फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jewellery and goods worth lakhs stolen from a locked house

Dehradun News: चंद्रनगर में बंद मकान से लाखों के गहने और सामान चोरी

Wed, 07 Jan 2026 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and goods worth lakhs stolen from a locked house
देहरादून। शहर कोतवाली के चंद्रनगर इलाके में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय पूरा परिवार रिश्तेदार के घर रात के खाने पर गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली। वारदात चंद्रनगर तिराहे के पास गोपाल अग्रवाल के घर हुई। बीती चार जनवरी की रात करीब 7:15 बजे अपनी दोनों बेटियों के साथ रिश्तेदार के घर रात्रि भोज पर गए थे। रात करीब 11 बजे लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा मिला। चोरों ने घर में घुसकर अलमारी में रखे गहने और मंदिर का कीमती सामान चोरी कर लिया था। पीड़ित ने लक्खीबाग चौकी इंचार्ज को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप पंत ने बताया कि चोरों का सुराग लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed