{"_id":"683377d5031baa429a0ac25d","slug":"jewellery-and-cash-stolen-from-labourers-house-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-699727-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सभावाला में मजदूर के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सभावाला में मजदूर के घर से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी
विज्ञापन
सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में एक मजदूर के घर से सोने और चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गई। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में सभावाला निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। बताया कि 20 मई को सुबह सात बजे मजदूरी करने निकल गए। पत्नी पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल चली गई। बच्चे स्कूल गए थे। घर में कोई नहीं था। सुबह आठ से नौ बजे के बीच अज्ञात चोर घर से तीन जोड़ी सोने के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और सात हजार रुपये नकदी चोरी कर ले गए। सुबह 11:00 बजे घर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया घटना के दौरान घर के दरवाजे पर ताला नहीं लगा था।