फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jewelers saved gold

ढूंढते रह जाओगे अब सोना...

Sat, 17 Aug 2013 03:57 PM IST
देहरादून/प्रवेश कुमारी
देहरादून/प्रवेश कुमारी Updated Sat, 17 Aug 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
jewelers saved gold

इधर सोने में उछाल हुआ और उधर आम आदमी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। ज्वेलर्स ने अधिक मुनाफा कमाने के लिए नई बुकिंग लेने के बजाय गोल्ड को होल्ड कर लिया है।

विज्ञापन


माल दबाया तो मिलेगा लाभ
ऐसा वह रेट बढ़ने की आस में कर रहे हैं। उधर, इंपोर्ट ड्यूटी दो फीसदी बढ़ने और आठ प्रतिशत से 10 प्रतिशत पहुंचने के बाद अब नए आर्डर पर महंगाई की कैंची लग गई है।
विज्ञापन


लोगों ने अचानक नए आर्डर से भी कन्नी काट ली है। ज्वेलर्स खुद इस बात को स्वीकार रहे हैं। उनकी मानें तो सरकार का इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का कदम सोने की तस्करी को बढ़ावा देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को धक्का
इससे आम आदमी को नुकसान के अलावा कुछ हाथ नहीं लगेगा। शादी-ब्याह के साथ ही त्योहारी सीजन दस्तक दे रहा है। ऐसे में ज्वेलर्स के द्वारा बुकिंग बंद कर दिए जाने से ग्राहकों को बड़ा धक्का पहुंचना तय है।

आम आदमी कहां जाए, जवाब किसके पास
रेणुका की बेटी तनु की शादी इस साल दिसंबर में होनी तय है। बीच में सोने के रेट गिरने पर उन्होंने उसके लिए जरूरी जेवरात की बुकिंग करा दी थी। वह अब इसलिए राहत महसूस कर रही हैं।

उनके मुताबिक सोने की कीमतें इंटरनेशनल मार्केट से तय होती हैं। इनमें चढ़ाव-उतार का कुछ पता नहीं। अब ज्वेलर्स बुकिंग करने से कतरा रहे हैं। ऐसे में जिसके घर में शादी-ब्याह या कोई और फंक्शन है वह आम आदमी कहां जाए, इसका जवाब किसके पास है? कौन देगा?


ज्वेलर्स तो मुनाफा कमाने की सोचेंगे ही
हां यह सच है कि कई ज्वेलर्स ने अब नई बुकिंग लेनी बंद कर दी है। सोने का रेट इस वक्त फिर टाप गियर में चलना शुरू हो गया है। इंटरनेशनल मार्केट पर नजर डालें तो यह ट्रेंड अभी बरकरार रहने की उम्मीद है। ऐसे में ज्वेलर्स अधिकाधिक मुनाफा हासिल करने की सोचेगा ही।
-प्रवीण जैन, अध्यक्ष, देहरादून सराफा मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed