फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jeep rushed on hailstone.

ओलों के चलते बारातियों से भरी जीप पलटी

Wed, 28 Jan 2015 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Wed, 28 Jan 2015 02:37 AM IST
विज्ञापन
jeep rushed on hailstone.

मसूरी में भारी ओलावृष्टि के कारण बारातियों से भरी एक महेंद्रा मैक्स जीप फिसलकर सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इसमें सवार तीन बच्चों समेत 12 लोगों को गंभीर चोटें नहीं आई। कुछ को मामूली चोटें आईं थीं। पुलिस ने सभी को दूसरे वाहन में बैठाकर दून रवाना किया।

विज्ञापन


उत्तरकाशी से आ रही थी देहरादून
मंगलवार शाम करीब पांच बजे उत्तरकाशी से देहरादून आ रही बारात की महेंद्रा मैक्स (जीप) संख्या यूके 10 टीए 0154  मसूरी स्थित बाटाघाट के पास पलट गई। इस दौरान सड़क पर भारी मात्रा में ओले जमा थे।
विज्ञापन


गाड़ी ढलान में होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते जीप सड़क पर ही पलट गई। हादसे में जीप में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।

कुछ को हल्की चोटें
पुलिस के अनुसार कुछ बारातियों को हल्की चोटें आई हैं, लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया। दूसरे वाहन का इंतजाम कर बारातियों को देहरादून के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed