फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JEEP RESULT 2017 mudrika and ashish  topper 

JEEP RESULT: देहरादून की मुदरिका व रुड़की के आशीष प्रदेश में टॉप 

Wed, 31 May 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 31 May 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
JEEP RESULT 2017 mudrika and ashish  topper 
Demo Pic - फोटो : demo

उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद रुड़की की ओर से पालीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जीप-2017) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए सभी 35 हजार छात्र-छात्राओं को प्रवेश मेरिट में जगह दी गई है।

विज्ञापन


परीक्षा परिणामों के अनुसार इंजीनियरिंग ग्रुप में राजकीय पालीटेक्निक पित्थुवाला देहरादून सेंटर की मुदरिका द्विवेदी ने प्रदेश में टॉप किया है। जबकि रुड़की क्षेत्र के आशीष उनियाल ने लिटरल एंट्री ग्रुप में प्रदेश में टॉप किया है। 
विज्ञापन


परिषद सचिव हरि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जीप-2017 का प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें 35 हजार छात्रों ने भाग लिया था। इन सभी छात्रों की मेरिट तैयार की गई। मेरिट के आधार पर पूरे प्रदेश में पालीटेक्निक की 20 हजार 990 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी काउंसिलिंग की तिथि तय नहीं है। संभवत: जून के बाद संस्थान में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि लिटरल एंट्री ग्रुप ए में रुड़की केएल पालीटेक्निक सेंटर से परीक्षा देने वाले आशीष उनियाल ने प्रदेश में टॉप किया है।

जबकि इंजीनियरिंग ग्रुप में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज भेल हरिद्वार सेंटर की मुदरिका त्रिवेदी ने प्रदेश में टॉप किया है। इसके अलावा ग्रुप जी के अंतर्गत पीजीडीसीए में प्रवेश के लिए राजकीय पालीटेक्निक  पित्थुवाला देहरादून सेंटर के सुरेंद्र सिंह, ग्रुप एच यानी होटल मैनेजमेंट में राजकीय पालीटेक्निक  पित्थुवाला देहरादून सेंटर के भूपेंद्र पाल एस गुंसाईं


ग्रुप एम यानी मार्डन आफिस मैनेजमेंट में राजकीय पालीटेक्निक  पित्थुवाला देहरादून सेंटर के साक्षी रांगड, ग्रुप पी यानी फारर्मेसी ग्रुप में राजकीय पालीटेक्निक काशीपुर सेंटर के कृष्णपाल ने और ग्रुप टी यानि टेक्सटाइल ग्रुप में राजकीय पालीटेक्निक काशीपुर की किरण रावत ने प्रदेश में अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed