फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jeep laden with 34 sleepers of deodar caught, smugglers absconding

देवदार के 34 स्लीपर से भरी जीप पकड़ी, तस्कर फरार

Sun, 01 May 2022 12:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Jeep laden with 34 sleepers of deodar caught, smugglers absconding
देवदार की प्रतिबंधित लकड़ी के बरामद हुए स्लीपर के साथ वन विभाग की टीम। - फोटो : VIKAS NAGAR
कोटी मिनस मार्ग पर वन विभाग की टीम ने एक जीप में लदे देवदार के 34 स्लीपर बरामद किए हैं। विभाग की कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वनकर्मियों ने वाहन समेत लकड़ी को जब्त कर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज के अंतर्गत कालसी-कोटी मीनस मार्ग पर मीनस पुल के पास देर रात गश्त कर रही वन विभाग की टीम ने सामने से आ रही एक यूटिलिटी जीप को रुकने का इशारा किया। विभागीय कर्मियों के वाहन में लदे सामान की जांच करने के दौरान चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने वाहन को डाकपत्थर स्थित रिवर रेंज कार्यालय लाकर जांच की तो वाहन में रखे गए देवदार के 34 स्लीपर बरामद हुए।
विज्ञापन

रेंजर जीएस धमांदा ने बताया कि देवदार प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी है। यह स्लीपर ताजा पेड़ काटकर बनाए गए प्रतीत हो रहे हैं। स्लीपर की बाजारी कीमत सवा लाख के आसपास आंकी गई है। वाहन चालक व लकड़ी तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई करने वाली टीम में उप वन क्षेत्र अधिकारी यशपाल सिंह, वन दरोगा कृष्ण दत्त ममगाई, देवेंद्र कुमार मिश्रा, कमलनयन जखमोला, किशन सिंह नेगी, इकेश राणा, रणवीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed