फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jeep jumped into river, 3 died.

दर्दनाक हादसा: नदी में गिरी जीप, चार की मौत, 3 लापता

Sun, 10 May 2015 08:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, टिहरी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 10 May 2015 08:18 PM IST
विज्ञापन
jeep jumped into river, 3 died.

टिहरी के घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त होकर भिलंगना नदी में समा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक बालिका सहित तीन लोग लापता हैं। उनके नदी में बहने की आशंका है।

विज्ञापन


छह घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी में प्राथमिक उपचार के बाद बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया है। दुर्घटना विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से टक्कर होने के बाद हुई। बाइक सवार तीनों लोग बाइक को मौके से छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


रविवार पूर्वाह्न 11 बजे एक मैक्स सवारियां लेकर चमियाला से घनसाली की ओर आ रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रहे तीन बाइक सवार मैक्स के आगे आ गए और इसी हड़बड़ी में चालक नियंत्रण खो गया और मैक्स 100 मीटर नीचे भिलंगना नदी में समा गई। वाहन में 13 लोग सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों और घायलों के बारे में जानकारी

jeep jumped into river, 3 died.

दुर्घटना में नवीन (18) पुत्र किशोर लाल निवासी ग्राम रक्स्या बूढ़ाकेदार, आशा देवी (42) पत्नी भरत लाल सरूणा निवासी ग्यारहगांव की मौके पर ही मौत हो गई। अनीता देवी (32) पत्नी शांति लाल निवासी ग्राम भनैड़ी गोनगढ़, अमन नौटियाल (18) पुत्र खीमानंद नौटियाल निवासी ग्राम बौंसाल का शव दुर्घटना स्थल से नदी में दो सौ मीटर दूर मिला।

ग्राम भनैड़ी गोनगढ़ की गोपी (13) पुत्री शांति लाल, बबीता (23) पत्नी बलबीर निवासी ग्राम लोदस, ओम प्रकाश (35) पुत्र बलवीर लाल निवासी ग्राम गोनगढ़ लापता हैं। उनकी खोजबीन में पुलिस और स्थानीय लोग जुटे हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले जाया गया, जहां से उन्हें बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के डा. अजय पांडेय ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

घायलों की सूची
आर्यन (8) पुत्र शांति लाल ग्राम भनेल्डी, विजय लाल (18) पुत्र मोहन लाल ग्राम बूढ़ाकेदार, जयेंद्र सिंह कठैत (35) पुत्र बचन सिंह ग्राम पैन्यूला पांगरखाल (शिक्षक विनकखाल), भरत दास (55) पुत्र काली दास सरूणा ग्यारहगांव, बलबीर सिंह (32) पुत्र लाल सिंह ग्राम लोदस, वाहन चालक मनोज पंवार (24) पुत्र विक्रम सिंह ग्राम चमियाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed