पिथौरागढ़: नदी में गिरी जीप, एक की मौत, पांच लापता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(फाइल फोटो)
पिथौरागढ़ में जौलजीबी से मदकोट जा रही एक मैक्स जीप बलमरा नामक स्थान पर गोरी नदी में जा गिरी। एक व्यक्ति का शव बरामद हो गया है जबकि जीप और पांच अन्य सवारियों का कोई पता नहीं है। वाहन में चालक समेत छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।
पुलिस, एसडीआरएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और राजस्व पुलिस की टीम लापता लोगों की खोजबीन में जुटी है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभारी डीएम विनोद गिरि गोस्वामी को रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी डीएम और एसपी रोशन लाल शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। प्रभारी डीएम ने बताया कि टनकपुर बैराज तक अलर्ट कर दिया गया है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे जीप (यूके 05 टीए 3674) जौलजीबी से 7 किमी आगे बलमरा नामक स्थान पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर गोरी नदी में जा गिरी।
जानिए, जीप में सवार लोगों की पूरी जानकारी
हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को दी। जीप में चालक जीवन सिंह बसेड़ा (40) पुत्र गोविंद सिंह निवासी गर्जिया, गर्जिया के ही राजेंद्र सिंह (35) पुत्र महेंद्र सिंह, दिलीप सिंह (55) पुत्र जगत सिंह निवासी बसोरा, मोहम्मद फारुख (45) पुत्र मोहम्मद असीम, आबिद कुरैशी (48) पुत्र लियाकत निवासी धारचूला, सतीश सिंह (60) पुत्र कमल सिंह निवासी ढुंगातोली सवार बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू दल ने राजेंद्र का शव बरामद कर लिया है। शेष लोगों का खबर लिखी जाने तक कुछ पता नहीं चल पाया था।
आठ दिन में नदी में गिरा दूसरा वाहन
15 सितंबर को धारचूला के दोबाट में टाटा 407 महाकाली नदी में बह गया था, जिसमें चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। 8 दिन बाद बलमरा में जीप गोरी नदी में गिरने से लोग सकते में हैं।