फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JE and AE suspended in dhumakot bus accident

धुमाकोट सड़क हादसे में जेई और एई निलंबित, जानलेवा गड्ढे से गिरी गाज

Tue, 03 Jul 2018 10:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 Jul 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
JE and AE suspended in dhumakot bus accident
accident in dhumakot - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड शासन ने धुमाकोट बस हादसे में लोक निर्माण विभाग के बैजरो निर्माण खंड में तैनात कनिष्ठ अभियंता प्रदीप खनसीला और सहायक अभियंता रवि शंकर यादव को निलंबित कर दिया है। दोनों इंजीनियरों पर धुमकोट-भौन-पीपली मोटर मार्ग पर बने जानलेवा गड्ढे की वजह से गाज गिरी है। शासन ने यह कार्रवाई विभाग के प्रमुख अभियंता आरसी पुरोहित की रिपोर्ट पर की है। अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश ने कार्रवाई की पुष्टि की। 

विज्ञापन


अपर सचिव लोनिवि प्रदीप सिंह रावत ने मंगलवार शाम इस संबंध में आदेश जारी भी कर दिए।  आदेश में धुमाकोट बस हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि दुर्घटना में 48 लोगों की मृत्यु हो गई ,जबकि 12 लोग घायल हो गए। दुर्घटना स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे पाए गए जबकि मानसून के दौरान 15 जून से 15 सितंबर तक मार्गों के रख-रखाव और मरम्मत कार्य  कराने के निर्देश हैं। दुर्घटना से साफ होता है कि दोनों अभियंताओं ने मार्गों की देखरेख में लापरवाही बरती। इंजीनियरों को पूर्ण रूप से दोषी पाया गया है और उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। विस्तृत जांच में यदि दोषी पाए तो उनके खिलाफ और बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता को भी ताकीद किया 
हादसे से सबक लेते हुए अपर सचिव लोनिवि ने बैजोर निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आदर्श गोपाल को भी आदेश दिए हैं कि वे क्षेत्र की सभी सड़कों का तत्काल निरीक्षण करें और उनका रखरखाव कराएं। आदर्श गोपाल की 14 जून, 2018 को निर्माण खंड में तैनाती हुई है। इस कारण उन्हें विभाग की ओर से सिर्फ हिदायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओवरलोडिंग की फोटोग्राफी करेगा लोनिवि
बैजरो निर्माण खंड की सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग पर अब लोक निर्माण विभाग की नजर होगी। शासन ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए हैं कि मार्गों से चलने वाले सभी वाहनों पर नजर रखें। जो वाहन क्षमता से अधिक यात्रियों को लेकर जा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों और जिला प्रशासन को सौंपे।


निलंबन पर इंजीनियर्स संघ ने दिखाए तेवर
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (लोनिवि) ने धुमाकोट बस हादसे की गाज इंजीनियरों पर गिराए जाने का विरोध किया है। संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में बस हादसे को लेकर दुख प्रकट किया। इसके साथ ही चिंता जाहिर की गई कि बस हादसे के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार माना जा रहा है। संघ के प्रांतीय महामंत्री एस एस चौहान ने बताया कि बैठक में चेतावनी दी गई कि प्रकरण में इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई का कड़ा विरोध किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed