फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   JCB machine collapses in ditch uncle and nephew death

उत्तरकाशीः जेसीबी मशीन खाई में गिरी, चाचा भतीजे की मौत

Mon, 21 Aug 2017 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 21 Aug 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
JCB machine collapses in ditch uncle and nephew death
रेस्क्यू कर शव को निकालते खोज एवं बचाव दल के कर्मी - फोटो : amar ujala

भटवाड़ी से देहरादून जा रही एक जेसीबी मशीन नालूपानी के पास अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सहायक आपरेटर की चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में मौत हो गई। दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं और रिश्ते में चाचा भतीजा है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बग्याल खेत निवासी ऑपरेटर खुशपाल 29 पुत्र घनश्याम और आलेन्दर 26 पुत्र नत्थी दोनो एक ही गांव के युवक हैं जो दो महीने से भटवाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे थे। सोमवार को वे दोनों जेसीबी मशीन को सर्विस के लिए देहरादून लेकर जा रहे थे कि तभी दोपहर में मशीन नालूपानी में अनियंत्रित होकर करीब दो सो मीटर खाई में भागीरथी नदी के किनारे गिर गई। जिसमें सवार आपरेटर खुशपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आलेन्दर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। 
विज्ञापन


दोनों को खोज एवं बचाव दल, एडीआरएफ और धरासू पुलिस की मदद से खाई से निकाला गया। मृतक एक ही गांव के हैं। दोनों का आपस में चाचा भतीजे का रिश्ता है। खुशपाल चाचा और आलेंद्र भतीजा है। खुशपाल की दिसम्बर में शादी हुई थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा धरासू पुलिस, 108 सेवा व एसडीआरएफ की टीम को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल पर लोग समय पर पहुंच गए थे परन्तु खाई में पहुंचने के लिए खड़ी चट्टान होने के कारण पुलिस को उनको रेस्क्यू करने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरासू थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार यादव के अनुसार पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed