फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jawaharlal nehru likes mussoorie and dehradun

चाचा नेहरु को थी दून-मसूरी से बेइंतहा मुहब्बत

Tue, 15 Nov 2016 03:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Nov 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
jawaharlal nehru likes mussoorie and dehradun
jawahar lal nehru - फोटो : amar ujala

पंडित जवाहरलाल नेहरु को देहरादून मसूरी समेत उत्तराखंड से बेइंतहा मुहब्बत थी। उनका देहरादून से गहरा संबंध रहा। किशोरावस्था से ही वह देहरादून और मसूरी आते रहे।

विज्ञापन


आजादी की जंग के दौरान भी वह लगातार देहरादून आए। पुरानी जेल में वह अंतरालों में कई महीनें जेल में कैद रहे। आज जो नेहरु संग्रहालय में है वहां पर पं. नेहरु 1932, 1933, 34 व 1941 में कैद रहे। यहां पर उन्होंने भारत एक खोज पुस्तक के कुछ अंश भी लिखे थे। नेहरु जी राजनीतिक बंदी के तौर पर कैद थे।
विज्ञापन


उस समय भी देश की राजनीति में उनका बहुत बड़ा कद था। इसलिए जेल में उनके लिए स्नानागार, रसोई, शौचालय व गोदाम अलग से बनाए गए थे। यहां पर उनसे मिलने रोजाना बड़ी तादाद में लोग आते थे। 27 मई 1964 को देश के जवाहर इस संसार को छोड़कर चले गए। मृत्यु से एक दिन पहले वह सहस्त्रधारा गए। वहां पर स्नान किया और भोजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज जो लोक निर्माण विभाग का अतिथि गृह है वहीं पर उन्होंने भोजन किया। इसके साथ ही कुछ समय तक विश्राम भी किया। सरकार ने इस अतिथि गृह को नेहरु से जोड़ा ही नहीं है। इस बारे में कोई सूचना पट भी नहीं है। यात्रियों को पता ही नहीं चलता कि इस जगह का पंडित नेहरु से कोई नाता भी है या नहीं। इसको स्मृति भवन मनाने की मांग वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना करते रहे हैं।


पं. जवाहर लाल नेहरु की भांजी व लेखिका नयनतारा सहगल देहरादून के राजपुर क्षेत्र में रहती हैं। विजय लक्ष्मी पंडित की पुत्री नयनतारा वह नेहरुवाद यानि इस महानायक के विचारों से बेहद प्रभावित हैं। वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण वह पं. नेहरु पर कई पुस्तकें लिख चुकी है। यहां पर वह देहरादून के पुराने स्वरूप को बचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं। नयनतारा सहगल अभी भी नेहरु पर शोध करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed