फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar's daughter Rinki will play rugby in the 38th National Games

Dehradun News: 38वें राष्ट्रीय खेल में रग्बी खेलेंगी जौनसार की बेटी रिंकी

Thu, 30 Jan 2025 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
Jaunsar's daughter Rinki will play rugby in the 38th National Games
फोटो....
विज्ञापन

चकराता। जौनसार बावर के कोटा, तपलाड़ निवासी रिंकी शाह 38वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करेंगीं। राष्ट्रीय खेल में रग्बी खेल में प्रतिभाग करने के लिए रिंकी शाह के चयन से उनके पैतृक गांव सहित समूचे जौनसार बावर में खुशी का माहौल है। वहीं उनके चयन पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। रिंकी के पिता सुरेंद्र शाह ने बताया रिंकी बचपन से खेल के प्रति रुचि रखती थी। रिंकी को वर्ष 2023 में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिला। वहीं रिंकी शाह ने बताया कि वर्ष 2022 में पटना में संपन्न हुए राष्ट्रीय खेलों में भी सीनियर वर्ग और जूनियर में भी उनका चयन हुआ था। बताया कि इस वर्ष भी वह उत्तराखंड की टीम में जगह बनाने में कामयाब रहीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और माता पिता को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed