{"_id":"c5563d01a88ceb62017ed149e05aaca7","slug":"jaunsar-culture-shows","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनसार संस्कृति से जगमगाया महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनसार संस्कृति से जगमगाया महोत्सव
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 02 Feb 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को देहरादून के अंबेडकर ग्राउंड में जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव की रंगारंग शुरुआत हुई।
विज्ञापन
दस लाख रुपए आर्थिक मदद देने का एलान
कलाकारों को कम पारिश्रमिक देने के विवाद के बीच आकर्षक प्रस्तुतियों की छटा से पूरा माहौल सतरंगी हो उठा। गदगद मुख्य अतिथि टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आयोजक सेवावृत कर्मचारी मंडल को दस लाख रुपए आर्थिक मदद देने का एलान किया है।
कार्यक्रम तय वक्त से करीब दो घंटे देरी से शुरू हुआ। शुभारंभ टिहरी सांसद ने किया। महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत ठोडडे (तीर कमान नृत्य) से हुई। इसके बाद कलाकारों ने जंगबाजी, झेंता नृत्य खूबसूरत अंदाज में पेश किया।
विज्ञापन
तांदी नृत्य प्रस्तुत किया
रासों और हारुल पर लोग झूमते दिखे। ढोल दमाऊं और रणसिंगा के साथ तांदी नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान जौनसार की संस्कृति और त्योहार जैसे बिस्सू, दीपावली, जागड़ा, जातरा और मौण की झलक भी दिखाई गई।
विज्ञापन
इस दौरान ग्राउंड में लजीज जौनसारी व्यंजनों की भी व्यवस्था थी। इस मौके पर मुख्य अतिथि टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जौनसार-बावर संस्कृति की जमकर तारीफ की। उन्होंने नंदा की चौकी में जौनसारी भवन के लिए दस लाख रुपए देने की भी घोषणा की।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान ओएनजीसी के अधिशासी निदेशक प्रदीप सहारिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष मूरतराम शर्मा, बीजेपी टिहरी जिलाध्यक्ष विनोद सुयाल, मायाराम जोशी, कांशीराम जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शांति चौहान, उपाध्यक्ष बिशन सिंह नेगी, महासचिव प्रताप सिंह चौहान, संगठन सचिव रूप सिंह राणा, कोषाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह तोमर, सांस्कृतिक सचिव चतर सिंह तोमर, शाखा सचिव राजवीर सिंह चौहान, प्रचार सचिव चंदन सिंह पंवार, लेखा परीक्षक चमन सिंह राठौर, सरदार सिंह तोमर, सैन सिंह चौहान, पंचम नेगी, शूरवीर तोमर, सुरेन्द्र सिंह, रणवीर तोमर, सुरेन्द्र चौहान, प्रदीप नेगी, सरदार चौहान, कांति पंवार, जवाहर चौहान, केआर शर्मा, श्याम सिंह तोमर, बलवीर नेगी, दिग्पाल सिंह, माया तोमर मौजूद थे।
कलाकारों का गांधी पार्क में प्रदर्शन
महोत्सव के आयोजकों के रवैये से खफा कई कलाकारों ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि मंडल हर साल कलाकारों से प्रस्तुतियां करवाता है। सरकारी आर्थिक मदद भी हासिल करता है।
मगर स्थानीय कलाकारों को पूरा मौका नहीं देता, जबकि मोटी रकम देकर बाहरी कलाकारों को बुलाया जा रहा। उन्होंने कहा कि हमने रविवार को आ रहे हिमाचल के कलाकार कुलदीप शर्मा से अपना कार्यक्रम न करने की अपील की है।
प्रदर्शन में सुरेंद्र राणा, धर्मेंद्र परमार, अंकित सेमवाल, अतर शाह, बिट्टे निराला, शमशेर परमार, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।