{"_id":"3071254f342ab8c2c30cdbd1ae9f1d6e","slug":"jaspal-rana-first-game-gems","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदम बहादुर मल्ल को लाइफ टाइम अचीवमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदम बहादुर मल्ल को लाइफ टाइम अचीवमेंट
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Nov 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा राज्य स्थापना दिवस के दिन पहले उत्तराखंड खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजे गए। अर्जुन अवॉर्डी पदम बहादुर मल्ल को राज्य का दूसरा लाइफ टाइम अचीवमेंट दिया गया। जबकि बॉक्सिंग के पितामह कहे जाने वाले हरि सिंह थापा को पहला देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने किया स्वागत
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर न्यू कैंट रोड स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कालेज में सूचना विभाग और खेल विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने लोगों का स्वागत किया और खेल रत्न, द्रोणाचार्य अवॉर्ड के बारे में बताया।
विज्ञापन
सीएम ने बांटे पुरस्कार
इसके बाद मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और खेल मंत्री ने पुरस्कार बांटे। सबसे पहले निशानेबाज जसपाल राणा को उत्तराखंड खेल रत्न सम्मान के लिए ब्लेजर, ताम्र पत्र और 5 लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके बाद बॉक्सिंग गुरु हरि सिंह थापा को देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
हरि सिंह थापा के न आ पाने से उनके पुत्र चंद्र सिंह थापा ने सम्मान के तहत ब्लेजर, ताम्र पत्र और 3 लाख रुपये का चेक ग्रहण किया। इसके बाद अर्जुन अवार्डी पदम बहादुर मल्ल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के तहत ब्लेजर, ताम्र पत्र और 5 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री ने दिया। समारोह में ओलंपियन गुरमीत सिंह को ओलंपिक 2016 की तैयारियों के लिए 5 लाख रुपये दिए गए।