फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jasoda ben in haridwar

हरिद्वार में सब यही पूछते रहे, कहां हैं जसोदा बेन?

Mon, 28 Apr 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 28 Apr 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
jasoda ben in haridwar

हरिद्वार में गुजराती यात्री तो बहुत आए पर जसोदा बेन कहीं दिखाई नहीं दीं। जिन आश्रमों और धर्मशालाओं में गुजराती ठहरते हैं, दिन भर जसोदा बेन की खोजबीन होती रही।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर भी पुरोहितों के साथ-साथ कईं निगाहें लगी रहीं। जसोदा बेन का नाम जब से नरेंद्र मोदी ने अपने नामांकन पत्र में लिखा, तब से वे सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन


बेन ने आज तक कभी भी किसी से न कोई बात की, न गिला न शिकवा। वे देश के चार धामों की यात्रा पर निकली हुईं है।

जसोदा बेन कहीं नजर नहीं आयीं

jasoda ben in haridwar

देश भर का मीडिया उन्हें रामेश्वरम्, द्वारिका और जगन्नाथ पुरी के साथ-साथ रास्ते में पड़ने वाले अन्य तीर्थों पर भी तलाशता रहा। वे कहीं भी नजर नहीं आयी। जिन 40 लोगों के साथ वे निकली हुई हैं, वे भी किसी को न मिले।

अनुमान लगाया जा रहा था कि वे आज हरिद्वार पहुंच जाएगी। गुजरातियों के कच्छी आश्रम, समन्वय कुटीर, शांतिकुंज तथा गुजरात भवन के प्रबंधक बता रहे थे कि गुजरात से कुछ दल 28 को आ गए और कुछ 29 को आएंगे।

आने वाले सभी दलों पर निगाहें लगी रही किंतु जसोदा बेन कहीं नजर नहीं आयी। वे चुपचाप आकर किसी होटल आदि में ठहर गयी हो तो उनका पता लगाना और भी मुश्किल हो जाएगा। रेलवे स्टेशन पर आए गुजराती भी यह न बता पाए कि जसोदा बेन कहां है।

जाना कहां-कहां यह भी पता नहीं

jasoda ben in haridwar

जसोदा बेन को उत्तराखंड के चारों धाम जाना है अथवा देश के चार धामों में से एक बद्रीनाथ। यह किसी को पता नहीं। उनके पुरोहित अंदाज से बता रहे हैं कि देश की चारधाम यात्रा करने वाले आमतौर से बद्रीनाथ धाम ही जाते हैं।

यदि उन्हें केवल बद्रीनाथ जाना है तो वहां के कपाट खुलने में पूरा एक सप्ताह बाकी है। जसोदा बेन की खोजबीन अभी चलती रहेगी।

गुजरात से आने वाले यात्री अनजान
कच्छी आश्रम में सोमवार को करीब 35 यात्री छोटे-छोटे समूह में आये। वे नहीं जानते कि जसोदा बेन नरेंद्र मोदी की पत्नी है और हरिद्वार आ रही है। गुजरात भवन में गुजरात से करीब 55 यात्री पहुंचे हैं। उनमे जसोदा बेन को कोई नहीं जानता। समन्वय सेवा कुटीर भारतामाता मंदिर के प्रबंधक न्यायमित्र शर्मा के अनुसार, जसोदा बेन के आने की उन्हें कोई जानकारी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed