फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   japanese technique for uttarakhand development.

जापान के पास है उत्तराखंड की समस्याओं का जवाब

Sat, 07 Feb 2015 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Feb 2015 08:34 PM IST
विज्ञापन
japanese technique for uttarakhand development.

जापान के तोकिहिको फ्यूजीमोटो ने शोध के जरिये दर्शित किया कि लघु योजनाएं उत्तराखंड के गांवों की तस्वीर बदल सकती हैं। उन्होंने उत्तराखंड की तरह ही 4275 की आबादी वाले पर्वतीय गोकेश गांव को चुना। पलायन के शिकार इस गांव में ज्यादातर बुजुर्ग बचे हैं।

विज्ञापन


रोजगार और शिक्षा के साधन नही हैं। युवा वर्ग गांव से पलायन कर रहा है। रोजगार के बेहद सीमित अवसर हैं और जन्म दर भी लगातार घट रही है।

यह गांव एक बड़े बांध के एक छोर पर स्थित था। माइक्रो परियोजना ने रोजगार के अवसर पैदा किए और गांव का आत्मविश्वास वापस लौटा है। पर इस परियोजना के साथ ही गांव में मनोरंजन, सामूहिक स्नान का स्थान, आईटी सेंटर, बर्थ सेंटर आदि का विकास भी किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आज होंगे कार्यशाला में शामिल
कार्यशाला में शनिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत भी दोपहर बाद शामिल होंगे। कार्यशाला में परियोजनाओं के सामने चुनौतियां, पर्यावरण एवं सामाजिक सरोकार, आपदाओं का परियोजनाओं पर प्रभाव विषय पर तकनीकी सत्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मछल‌ियों को बचाने के ल‌िए टरबाइन

japanese technique for uttarakhand development.

जल विद्युत परियोजनाओं से होने वाले मछलियों को नुकसान का तोड़ खोजने की कोशिश हो रही है। एंट्र्जि हाइड्रो जैसी कंपनी तो बकायदा फिश फ्रेंडली टरबाइन भी बना चुकी है। कंपनी प्रतिनिधियों के मुताबिक उत्तर और दक्षिण अमेरिका की जल विद्युत परियोजनाओं में इस तरह की टरबाइन स्थापित भी की जा चुकी हैं।

हालांकि भारत से अभी इस तरह की मांग नहीं आई है। हालांकि यह भी है कि यह तकनीक लो हेड (कम उंचाई) वाली परियोजनाओं के लिए ही सफल साबित हुई है।

उत्तराखंड में महाशीर और ट्राउट हैं जिनके वजूद पर संकट है। बड़े बांधों में स्पिलवे और वाटर चैनल के जरिए मछलियों को बचाने की तकनीक का जिक्र किया गया। पर जर्मन कंपनी एंट्रिज हाइड्रो के प्रतिनिधि पंकज अग्रवाल के मुताबिक कंपनी ने कई देशों के नियमों को ध्यान में रखते हुए फिश फ्रेंडली टरबाइन भी विकसित की है।

हालांकि इसमें इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि मछली कितने आकार की है और उसका व्यवहार क्या है। यह भी बताया गया कि टनल हेड के पास भारी एअर ब्लास्ट करके मछलियों को टरबाइन से दूर रखने का प्रयास भी किया गया।

...ताकि तेल न मिले पानी में

japanese technique for uttarakhand development.

कई देशों में पानी में तेल का स्राव पूरी तरह से प्रतिबंधित है। तकनीकी विशेषज्ञों ने इसका भी समाधान खोजा है। कापलान तकनीक का जिक्र करते हुए पंकज अग्रवाल ने बताया कि परियोजनाओं में भारी संख्या में मशीनों का उपयोग होता है।

टरबाइन और अन्य मशीनों में बॉल बियरिंग और रोटर के बीच तेल का उपयोग होता है। रनर में इस तेल की मात्रा 40 टन तक हो सकती है। ऐसे में रनर से तेल के स्राव का खतरा भी रहता है।

इसके लिए ऐसा रनर भी इजाद किया गया है जिसमें तेल की जगह पानी का इस्तेमाल ल्यूब्रिकेंट के रूप में इस्तेमाल किया गया। पानी की अपनी विशेषता को देखते हुए इसमें एक निर्धारित मात्रा में लेमन ऐसिड मिलाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed