फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   japan help flood effected school

आपदाग्रस्त स्कूलों की मदद को जापानी पहुंचे उत्तराखंड

Fri, 20 Dec 2013 08:46 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 20 Dec 2013 08:46 PM IST
विज्ञापन
japan help flood effected school

जापान की संस्था ‘एंजेल मेट्स इंटरनेशनल’ (एएमआई) और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से देश के करीब दस हजार स्कूलों को शिक्षा संसाधन मुहैया कराएंगे। दोनों संस्थाएं निरीक्षण करके स्कूलों में आवश्यक संसाधनों की सूची बनाने में जुटे हैं।

विज्ञापन


अखिल विश्व गायत्री परिवार देश में शिक्षा की हालत सुधारने के लिए कई योजनाएं चला रहा है। इस अभियान में जापान की एएमआई संस्था भी जुड़ गई है। पिछले साल दिसंबर में एएमआई के अध्यक्ष मत्सू दा और डा. प्रणव पंड्या ने मिलकर देश के स्कूलों में शिक्षा की हालत सुधारने के लिए योजना बनाई थी।
विज्ञापन


योजना को शुरू करते हुए एएमआई प्रतिनिधि मासातोशी नागासाकी और नाओको फूजीनामी गायत्री परिवार में आए हुए हैं। दोनों प्रतिनिधियों ने डा. प्रणव पंड्या से मुलाकात कर आगे के कार्यक्रम पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयार की जरूरत की सूची
दोनों ने उत्तराखंड आपदा पीड़ित क्षेत्रों के स्कूलों को प्राथमिकता के साथ संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया। शांतिकुंज आपदा प्रबंधन के राकेश जायसवाल, डा. सौरभ मिश्रा ने एएमआई प्रतिनिधियों के साथ मिलकर टिहरी और लक्सर क्षेत्र के आपदाग्रस्त स्कूलों का दौराकर आवश्यक संसाधनों की सूची तैयार की।


शेरपुर बेला के सरकारी स्कूलों के छात्रों में पाठ्य सामग्री और बैग वितरित किए गए। मासातोशी ने देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में जापानी लोगों के लिए अध्यात्म और योग पर आधारित विशेष प्रशिक्षण देने की इच्छा जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed