फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun to Varanasi Janta Express cancelled again, will now run after May 9

यात्रीगण ध्यान दें: फिर रद्द हुई देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस, अब नौ मई के बाद चलेगी

Mon, 01 May 2023 03:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 03:31 PM IST
सार

इस साल में यह तीसरी बार है जब जनता एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इससे पहले दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के कारण ट्रेन कोइ रद्द किया गया था। इसके बाद अप्रैल में जनता एक्सप्रेस के साथ ही उपासना एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन रोक दिया था।

विज्ञापन
Dehradun to Varanasi Janta Express cancelled again, will now run after May 9
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

देहरादून से चलकर वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक बार फिर रद्द कर दी गई है। ट्रेन का संचालन आगामी नौ मई तक नहीं होगा। इसके कारण इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों का बोझ बढ़ गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव उपासना एक्सप्रेस पर पड़ा है।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल में यह तीसरी बार है जब जनता एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इससे पहले दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के कारण ट्रेन कोइ रद्द किया गया था। इसके बाद अप्रैल में जनता एक्सप्रेस के साथ ही उपासना एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन रोक दिया था। कुछ दिन पहले ही तीनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन, सोमवार को बार फिर खबर आई कि जनता एक्सप्रेस को नौ मई तक रद्द कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बनारस के पास पटरियों की रिमॉडलिंग के कारण ट्रेन का संचालन रद्द किया गया है।
विज्ञापन


जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से इस रूट की दूसरी गाड़ियों में भीड़ बढ़ गई। उपासना एक्सप्रेस बीते 10 दिनों से 12 से 20 घंटे तक की देरी से चल रही थी। हालांकि, रविवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची थी। मगर, इसमें एकाएक आरक्षण की स्थिति गंभीर हो गई और सभी श्रेणियों की वेटिंग लिस्ट 400 तक पहुंच गई। जबकि, आरएसी 40 से 50 तक है। सामान्य श्रेणियों की बोगियों में भी भारी भीड़ है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed