Janata Curfew In Uttarakhand: सफल रहा पीएम माेदी का अभियान, घरों से बाहर नहीं निकले लोग, छाया रहा सन्नाटा
{"_id":"5e76bfb08ebc3e6fcb325386","slug":"janta-curfew-coronavirus-fight-in-uttarakhand-today-live-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Janata Curfew In Uttarakhand: सफल रहा पीएम माेदी का अभियान, घरों से बाहर नहीं निकले लोग, छाया रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 22 Mar 2020 08:06 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:06 PM IST
खास बातें
- गृह सचिव और डीजीपी ने कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जनता से की अपील
- इस दौरान पुलिस किसी पर दबाव नहीं बनाएगी
विज्ञापन
उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू : कोरोना वायरस का असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:15 PM, 22-Mar-2020
शाम पांच बजते ही उत्तराखंड में एक अलग ही माहौल देखने को मिला। लोगों ने घरों की खिड़कियों और छतों से थाली-ताली आदि बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों औरसुरक्षाकर्मियों का आभार जताने और कोरोना से लड़ने को एकजुटता दिखाने की प्रधानमंत्री कीअपील का उत्तराखंड के कई हिस्सों में खासा असर दिखाई दिया।


04:50 PM, 22-Mar-2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उत्तराखंड के जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आह्वान करने वाले गीत की सराहना की। उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर इसे शेयर किया।
जनता कर्फ्यू को लेकर लोक गायक प्रीतम भरतवाण जी ने एक अनोखा और बेहद सुरीला संदेश दिया है... #JantaCurfew https://t.co/OOFuNlnj66
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2020
विज्ञापन
04:04 PM, 22-Mar-2020
जनता कर्फ्यू के दौरान प्रदेशभर में जिला प्रशासन की टीम ने मॉक ड्रिल भी की। इस दौरान टीम ने मिलकर आपात स्थिति से निपटने की योजना बनाई। देहरादून में राजकीय गांधी शताब्दी एवं कोरोनेशन जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला ने मॉक ड्रिल के तहत एक चाय वाले को मरीज बनाकर शहर के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान छिटपुट परिवारिक दिक्कतों को छोड़कर उन्हें सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद नजर आई। कई जगह पर डॉक्टर रमोला ने खुद गाड़ी चलाई और परिजनों को पीछे बैठाकर रखा।
उधर, राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भी कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और भर्ती करने से लेकर इलाज तक की व्यवस्थाएं जांचने के लिए मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री, डॉ. मनोज शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी, संदीप राणा, दिनेश रावत समेत विभिन्न डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ शामिल रहा। मॉक ड्रिल के तहत एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित मरीज दिखाते हुए कचहरी से दून अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान अधिकारियों से लेकर डॉक्टरों और कर्मचारियों में तालमेल नजर आया।
उधर, राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भी कोरोना मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने और भर्ती करने से लेकर इलाज तक की व्यवस्थाएं जांचने के लिए मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल में जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, दून मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री, डॉ. मनोज शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र सिंह भंडारी, संदीप राणा, दिनेश रावत समेत विभिन्न डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ शामिल रहा। मॉक ड्रिल के तहत एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित मरीज दिखाते हुए कचहरी से दून अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान अधिकारियों से लेकर डॉक्टरों और कर्मचारियों में तालमेल नजर आया।
03:24 PM, 22-Mar-2020
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आगामी 31 मार्च तक प्रदेश में लॉ़क डाउन घोषित कर दिया है। पुलिस विभाग और अन्य अधिकारियों की आपात बैठक कर उन्होंने ये फैसला लिया। उनका कहना है कि आपात सेवाएं और खाद्य आपूर्ति सुचारू रहेंगी।
03:10 PM, 22-Mar-2020
कोरोना वायरस के खौफ के बीच उत्तराखंड में अमेरिका से हरिद्वार लौटी एक महिला की अचानक मौत हो गई। महिला कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ अपनी बेटी से मिलने अमेरिका गई थी। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के घर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। महिला करीब 15 दिन पहले ही वे यहां वापस लौटे थे।
01:42 PM, 22-Mar-2020
इस दौरान नैनीताल के डीएम सविन बंसल ने होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट आदि में चेकिंग भी की। लेकिन कई जगह रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट खुले हुए मिले। जबकि प्रशासन ने सभी होटल व रेस्टोरेंट बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इस पर डीएम ने एक होटल पर अभियोग भी पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:04 PM, 22-Mar-2020
‘जनता कर्फ्यू’ के दौरान आम जनता की सुविधा के लिए नगर निगम के कर्मचारी सड़क पर निकले। उन्होंने दून अस्पताल चौक से लेकर शहर के मुख्य चौराहों को सेनीटाइज किया और सभी जगह साफ- सफाई भी की। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
01:01 PM, 22-Mar-2020
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने पीएम की अपील को माना और उस पर अमल किया उससे मुझे यकीन है कि हम कोरोना वायरस से पूरी तरह से लड़ सकते हैं। डॉक्टर, कर्मचारी, व्यापारी, नगर निगम ने इसमें पूरा योगदान दिया है। हमें आने वाले समय के लिए तैयार रहना चाहिए। जनता को किसी भी तहर के जरूर सामान की कोई किल्लत नहीं होगी।
12:56 PM, 22-Mar-2020
वहीं, ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर कुछ लोग विशेष पूजा के जुटे। इस दौरान कुछ युवकों की पुलिस से झड़प भी हो गई। पुलिस ने युवकों को खदेड़कर घाट से बाहर निकाला।सुबह से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले श्रमिक देहरादून के लाल पुल व अन्य जगहों पर पहुंचे, लेकिन उन्हें काम नहीं मिला।
12:55 PM, 22-Mar-2020
हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर भी सुबह स्नान और पूजा के लिए लोग नहीं पहुंचे। लगभग सभी घाट खाली हैं। सबसे ज्यादा पर्यटकों से पैक रहने वाली पहाड़ों की रानी मसूरी की सड़कें भी सुबह से ही वीरान हैं। गली मौहल्ले भी सूने पड़े हैं।