फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jan Aushadhi Centers will be opened in 65 multipurpose cooperative societies of uttarakhand news in hindi

Uttarahand News: प्रदेश की 65 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिली अनुमति

Fri, 08 Sep 2023 11:17 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 08 Sep 2023 11:17 AM IST
सार

राज्य में दो सौ से अधिक समितियों में सीएससी का काम शुरू हो चुका है। 670 समितियों में से पांच सौ समितियों ने सीएससी केंद्र संचालन के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी भी खोली जा सकेंगी।

विज्ञापन
Jan Aushadhi Centers will be opened in 65 multipurpose cooperative societies of uttarakhand news in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निबंधक सहकारी समितियां आलोक कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश की 65 बहुउद्देशीय सहकारी समितियों में जन औषधि केंद्र खुलेंगे। इसमें से 12 समितियों की केंद्र सरकार से अनुमति मिल चुकी है। इसके अलावा सहकारी समितियां जनसुविधा केंद्र भी चलाएंगी। उन्होंने यह बात ग्रामीण सहकारी बैंकों के वित्तीय स्वास्थ्य की समीक्षा बैठक में कही।

विज्ञापन

उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, नाबार्ड में आयोजित बैठक में आलोक पांडे ने कहा, राज्य में दो सौ से अधिक समितियों में सीएससी का काम शुरू हो चुका है। 670 समितियों में से पांच सौ समितियों ने सीएससी केंद्र संचालन के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी भी खोली जा सकेंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Exclusive: देश का पहला रोपवे विनिर्माण वाला राज्य बनेगा उत्तराखंड, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने मांगी जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राज्य में सहकारी बैंकों के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों, समिति ने व्यवसाय, संस्थागत विकास, एनपीए आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड वीके बिष्ट, लता विश्वनाथ, दान सिंह रावत, इरा उप्रेती, नीरज बेलवाल, अरुण, सुमन कुमार, अनिल कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक डाॅ. वीके बिष्ट ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed