फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jamrani Dam Project Uttarakhand road will be improved with Rs. 11 crores read All Updates in hindi

Uttarakhand: जमरानी बांध परियोजना का कामकाज पकड़ रहा रफ्तार, 11 करोड़ से प्रोजेक्ट रोड को किया जाएगा बेहतर

Thu, 21 Nov 2024 11:05 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Nov 2024 11:05 AM IST
सार

11 करोड़ से जमरानी बांध के प्रोजेक्ट रोड को बेहतर किया जाएगा। बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी को ले जाने में सुगमता होगी।

विज्ञापन
Jamrani Dam Project Uttarakhand road will be improved with Rs. 11 crores read All Updates in hindi
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

सिंचाई विभाग की जमरानी बांध परियोजना का कामकाज रफ्तार पकड़ रहा है। बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी का इस्तेमाल होगा, ऐसे में सिंचाई विभाग अमृतपुर से जमरानी बांध को जाने वाले मार्ग की क्षमता बढ़ाने के साथ आवश्यकता वाली जगह को चौड़ा करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


इस कार्य में 11 करोड़ खर्च होंगे। नैनीताल जिले में जमरानी बांध महत्वाकांक्षी परियोजना है, इसमें नौ किमी की झील निर्मित होनी है। सिंचाई विभाग ने बांध निर्माण को लेकर कदम बढ़ाए हैं। अक्तूबर में बांध प्रभावितों को मुआवजा बांटने की प्रक्रिया की गई थी।
विज्ञापन


अब विभाग बांध निर्माण के लिए अमृतपुर से जमरानी को जाने वाली प्रोजेक्ट रोड को बेहतर करने की योजना पर काम कर रहा है। जिससे बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी को सुगमतापूर्वक पहुंचाया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार सिंचाई विभाग की प्रोजेक्ट रोड है, इस सात किमी मार्ग को 11 करोड़ की लागत से सुधारा जाएगा। इसमें जहां भारी मशीनरी को ले जाने वाला मार्ग कम चौड़ा है, वह चौड़ा किया जाएगा। इस काम को तय समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: नवनियुक्त शिक्षकों की पर्वतीय जिलों में नहीं दिलचस्पी, अब तक 14 शिक्षक दे चुके इस्तीफा

प्रोजेक्ट रोड को सुधारने के लिए टेंडर जारी किए गए हैं, इस कार्य को पूरा करने के लिए नौ महीने का समय रखा गया है। यह प्रयास किया जाएगा कि इसे पांच महीने में पूरा कर लिया जाए। मार्ग सुधारीकरण से बांध निर्माण के लिए भारी मशीनरी को ले जाने में और सुगमता होगी।  -सुभाष पांडेय, निदेशक उत्तराखंड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed