फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jamia university Protest: Nsui And Sfi Protest in dehradun

जामिया में लाठीचार्ज पर देहरादून के छात्र संगठनों में उबाल, एनएसयूआई और एसएफआई ने जताया विरोध

Tue, 17 Dec 2019 03:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Dec 2019 03:38 PM IST
सार

  • एनएसयूआई ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका, एसएफआई ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
     

विज्ञापन
jamia university Protest: Nsui And Sfi Protest in dehradun
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का देहरादून के छात्र संगठनों ने भी विरोध जताया है। मंगलवार को विरोध में गांधी पार्क के समक्ष एसएफआई छात्र संगठन के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एनएसयूआई छात्र संगठन ने मसूरी एमपीजी कॉलेज गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


मसूरी में एमपीजी कॉलेज गेट के बाहर एकत्र हुए छात्र

एनएसयूआई छात्र संगठन के शहर अध्यक्ष जगपाल सिंह गुसाईं के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज एमपीजी कॉलेज गेट के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही जामिमा यूनिवर्सिटी के छात्रों पर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई की गई है। उन्होंने इस कार्रवाई की निंदा की और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में अराजकता का माहौल बनाकर फूट डालो राजनीति कर रही है। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए कहा कि सरकार देश को मजहब में बांटने की कोशिश कर रही है। जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। वहीं उन्होंने जामिया के लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


इसको लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका वहीं दूसरी ओर एसएफआई ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। एनएसयूआई ने जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं के नेतृत्व में डीएवी कॉलेज परिसर में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। ममगाईं ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट के तहत दिल्ली में कानून व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी केंद्र की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही जामिया मिलिया में छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस कार्रवाई की निंदा की। साथ ही नागरिकता संशोधन एक्ट का भी विरोध जताया। कहा कि अगर सरकार ने इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शाम को एनएसयूआई की ओर से मशाल जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर आदित्य बिष्ट, नमन शर्मा, उत्कर्ष जैन, उदित थपलियाल, शाद सिद्दीकी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे। 

एसएफआई ने भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन

jamia university Protest: Nsui And Sfi Protest in dehradun

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) उत्तराखंड राज्य कमेटी ने जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया है। इसके विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और बाद में जिलाधिकारी सी रविशंकर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि वह संविधान विरोधी नागरिकता कानून को तत्काल वापस लेकर जामिया के लाठीचार्ज के दोषियों के खिलाफ  कार्रवाई करें। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर फूट डालो, राजनीति करो का आरोप लगाया है।

इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष नितिन मलेठा, सचिव हिमांशु चौहान, राज्य कमेटी सदस्य शैलेंद्र परमार, सैनाली नेगी, मोहित, अरविंद, अमन, ममता, मनीष आदि छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed