{"_id":"6445966630be74c5ac098d08","slug":"jam-mussoorie-weekend-dehradun-news-c-5-1-138205-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: वीकेंड पर मसूरी में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: वीकेंड पर मसूरी में लगा जाम
Mon, 24 Apr 2023 02:04 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
मसूरी में वीकेंड पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के पर्यटक पहुंचे। शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर पर्यटकों के वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगी रही। पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
रविवार को शनिवार के मुकाबले पर्यटकों की संख्या भले कम रही, लेकिन शहर की मालरोड, गांधी चौक, मैसानिक लॉज, बस अड्डा, पिक्चर पैलेस चौक सहित अन्य स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर में शनिवार के मुकाबले करीब बीस फीसदी पर्यटक कम रहे। कहा रविवार को करीब पचास फीसदी होटल पैक रहे। बताया कि जिन लोगों को सोमवार को अपने कामकाज करने जाना होता है वो लोग रविवार को मसूरी से वापस चले जाते हैं।
कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि रविवार को शहर में दिन के 12 बजे से तीन बजे के बीज अधिक सैलानियों की भीड़ बढ़ गई। जिसके कारण शहर में कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहे। लेकिन उसके बाद स्थिति व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने काटे 52 वाहनों के चालान
कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि मसूरी क्षेत्र में यातायात नियमों के उल्लंघन और नो पार्किंग जोन में खड़े किए गए वाहनों पर कार्रवाई की गई। जिनमें कोर्ट के दो, पुलिस एक्ट के 31 और क्रेन के माध्यम उठाए गए 10 वाहनों के चालान किए गए। इसी प्रकार अन्य वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जिनसे 41500 जुर्माना वसूला गया।
करीब 2400 कार पहुंची मसूरी
पुलिस के अनुसार रविवार को मसूरी सहित यमुनोत्री, गंगोत्री, कैंपटी, धनौल्टी जाने वाले वाहनों में 2400 कार, 120 मिनी बस, 40 बस और 1100 बाइकों से पर्यटक पहुंचे। यह आंकड़ा सुबह सात बजे से शाम साढ़े सात बजे तक का है।