फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jam in char dham yatra route and nainital highway on weekend

वीकेंड पर तैयारियों की खुली पोल, चारधाम यात्रा रूट, देहरादून और नैनीताल हाईवे पर लगा लंबा जाम

Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jun 2019 09:21 AM IST
विज्ञापन
jam in char dham yatra route and nainital highway on weekend
नैनीताल हाईवे पर लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड पर पुलिस प्रशासन की तैयारियां धरी की धरी रह गईं। रविवार को एक ओर कोटद्वार में चारधाम यात्रा रूट पर एक घंटे पर्यटक और स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे। वहीं नैनीताल हाईवे पर झूला पुल गरमपानी के पास आढ़े-तिरछे वाहन खड़े होने से खैरना बाजार तक करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। यहां रेंग-रेंगकर वाहन चलते रहे।

विज्ञापन


देहरादून में डाटकाली मंदिर के पास मौजूद टनल के पास सड़क मरम्मत कार्य के चलते रविवार को करीब एक घंटे जाम लगा रहा। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी के मौसम के चलते राजधानी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी है। बीते कई दिनों से डाटकाली टनल के पास सड़क मरम्मतीकरण का कार्य चल रहा है। दिन में कार्य होने के चलते यहां जाम लग जा रहा है। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों के वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। जिसके चलते उनका समय भी बर्बाद हो रहा है। रविवार को भी शाम करीब पांच बजे एक घंटे तक जमा लगा रहा।
विज्ञापन


कोटद्वार पुलिस ने एनएच पर जाम को देखते हुए चारधाम यात्रा को देवी मंदिर-घराट होते हुए गिंवाई स्रोत में एनएच पर लाने के लिए बकायदा साइन बोर्ड भी लगाए, लेकिन जानकारी के अभाव में सभी वाहन एनएच से होते हुए गुजरे, जिससे एनएच पर तीन किमी. से लेकर मालवीय उद्यान तक जाम की स्थिति रही। जाम के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ अन्य वाहनों से पहुंचे

चारधाम यात्रा में लगातार तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की भीड़ के चलते यात्रा हांफने लगी थी। 12 जून को गंगा दशहरा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त और पुलिस महानिदेशक ने यात्रा को कोटद्वार के रास्ते शुरू करने के निर्देश दिए थे। कोतवाली पुलिस ने कोटद्वार के रास्ते यात्रा शुरू होने पर तैयारियां शुरू कर दी। इसके तहत एनएच पर पहले से ही जाम की स्थिति को देखते हुए कौड़िया तिराहे से यात्रा मार्ग को डायवर्ट करने की व्यवस्था की गई थी।

नए रूट पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए कौड़िया, देवी मंदिर, घराट और गिंवाई स्रोत में बकायदा केदारनाथ, बदरीनाथ यात्रा रूट के साइन बोर्ड भी लगाए गए, लेकिन रविवार को पुलिस की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गई। रविवार को सिद्धबली में जिला बिजनौर के साथ ही अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ ही अन्य वाहनों से पहुंचे।

एनएच पर तीन किमी. से लेकर मालवीय उद्यान तक लंबा जाम

इसके साथ ही रविवार का दिन होने के कारण दिल्ली समेत देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में यात्री वाहन भी कोटद्वार के रास्ते यात्रा पर निकले। लेकिन, पुलिस चारधाम यात्रा वाहनों को तय डायवर्ट रूट से ले जाने में असफल रही, जिससे सभी वाहन नगर से होते हुए ही गुजरे। करीब साढ़े ग्यारह बजे अव्यवस्थाओं के चलते एनएच पर तीन किमी. से लेकर मालवीय उद्यान तक लंबा जाम लगा रहा।

जाम के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों को महज तीन किमी. दूरी करने में एक से डेढ़ घंटा लग गया। सूचना के बाद जाम खुलवाने के लिए थाने से अतिरिक्त फोर्स को भेजा गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस करीब एक घंटे बाद एनएच पर जाम खोलने में सफल हुई।

रुड़की और ऋषिकेश में भी जाम

रुड़की में वीकेंड पर रविवार को पुलिस की ओर से तैयार किया गया यातायात प्लान धड़ाम हो गया। मंगलौर से लंढौरा होते हुए वाहनों को डायवर्ट किया, इसके बावजूद हाईवे पर जाम लगता रहा। यही हाल नारसन बॉर्डर पर भी रहा, जहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस जाम से निपटने का प्रयास करती रही, लेकिन बार-बार लगने वाले जाम ने पुलिस के सारे प्लान को धराशायी कर दिया। जाम से देहात ही नहीं शहर में हालात खराब रहे। मुख्य चौराहों पर रुक रुककर जाम लगता रहा।

ऋषिकेश में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ के चलते मुख्य मार्गो पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जगह जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। इतना ही नहीं मुख्य मार्गों पर हो रही समस्या से बचने के लिए लोगों ने गलियों का रुख किया और देखते देखते मुहल्ले भी जाम से बोझिल हो गए। दिन भर वाहन रेंगते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed