फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jalabhishek started from midnight, the pagoda resonated with Har Har Mahadev

आधी रात से शुरू हुआ जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Tue, 01 Mar 2022 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek started from midnight, the pagoda resonated with Har Har Mahadev
देवो के देव महादेव की उपासना का पर्व महाशिवरात्रि का पर्व आज यानि मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों के शुभ संयोगों के बीच मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन त्यागकर गृहस्थ जीवन अपनाया था। महाशिवरात्रि के दिन चार पहर की पूजा का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि के मौके पर सोमवार आधि रात से शहर भर के शिवालयों में जलाभिषेक शुरू हो गया। इससे पहले दिन में भगवान शिव के मंदिरों को सजाने-संवारने का कार्य पूरा किया गया। पर्व के लिए मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के सभी शिवालयों में भी जलाभिषेक के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महाशिवरात्रि के पर्व के लिए शहर भर के शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन

रात को ही शहर के कई मंदिरों में रुद्राभिषेक और दुग्धाभिषेक के लिए श्रद्धालु की भीड़ जुटने लगी थी। गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का विशेष श्रृंगार करने के बाद जलाभिषेक के साथ पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की प्रार्थना की। जिसके बाद से पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हुआ। श्री 108 महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि रात जलाभिषेक करने के बाद भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोले गए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर में व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। कहा कि कोरोना काल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर में प्रवेश के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके लिए सेवादारों की ओर से मंदिर के मुख्य गेट पर मास्ट वितरित भी किए जा रहे हैं। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने भी पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि अर्धरात्रिव्यापिनी ग्राह्य होने से एक मार्च को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस बार महाशिवरात्रि में शिव योग का संयोग प्राप्त हो रहा है। एक मार्च को दिन में 10. 38 बजे से शिव योग लग रहा है जो पूरे दिन व रात्रि तक रहेगा। यह सफलतादायक योग होता है। महाशिवरात्रि व्रत फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत को अर्धरात्रिव्यापिनी चतुर्दशी तिथि में किया जाता है। इस वर्ष सोमवार 28 फरवरी रात 1.59 बजे चतुर्दशी लग रही है जो मंगलवार एक मार्च को रात 12. 17 बजे तक रहेगी। उधर सहारनपुर चौक समीप स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के श्रद्धालुओं व सेवादारों की ओर से हरिद्वार से लाए पवित्र गंगाजल से श्री पृथ्वीनाथ महादेव का सामूहिक महा रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed