फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jal sansthan helpline

हेल्पलाइन से नहीं मिल रही ‘हेल्प’

Mon, 15 Sep 2014 01:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 15 Sep 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
jal sansthan helpline

देहरादून में जल संस्थान की ओर से खोली गई हेल्पलाइन सेवा से शिकायतकर्ता को हेल्प नहीं मिली।

विज्ञापन


चार तक न तो रिस्पांस मैसेज आया, न ही समस्या का समाधान करने की कवायद हुई। उपभोक्ता की शिकायत पर जब ‘अमर उजाला’ ने जवाब मांगा तो अधिकारी हरकत में आए। 10 मिनट के भीतर न सिर्फ शिकायतकर्ता को मैसेज किया गया, बल्कि समस्या जल्द दूर करने की भी बात कही गई।

वीरू बिष्ट ने आर्केडिया ग्रांट क्षेत्र में पाइप लाइन लीकेज को लेकर गुरुवार (11 सितंबर ) को सुबह पौने 11 बजे जल संस्थान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001804100 पर शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन उस समय शिकायतकर्ता को कोई रिस्पांस नहीं मिला।
विज्ञापन


रविवार तक भी जब कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने ‘अमर उजाला’ को समस्या बताई। ‘अमर उजाला’ ने इस बाबत जल संस्थान के जीएम एसके गुप्ता को फोन कर अवगत कराया।

उन्होंने पहले तो हेल्पलाइन कर्मियों की क्लास ली, इसके बाद बिष्ट को तुरंत हेल्पलाइन से मैसज आया। जीएम ने बताया कि जल्द ही पेयजल लाइन की मरम्मत करने के लिए भी अधिकारियों को कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है व्यवस्था
जल संस्थान की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतकर्ता को सबसे पहले मैसेज से शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलती है। शिकायत संबंधित इकाई को भेजी जाती है। फिर दो से तीन दिन के भीतर समस्या दूर करने के प्रयास होते हैं।

समस्या दूर होने पर फिर उपभोक्ता फिर मैसेज से सूचना दी जाती है। शिकायत पर काम न होने की स्थिति में भी शिकायतकर्ता को मैसेज कर अवगत कराया जाता है।

यहां हैं लाइन लीकेज
- श्यामपुर ट्यूबवेल वाली रोड में तीन जगहों पर।
- सरस्वती विहार के सामने वाली कालोनी में।
- सरिता विहार से कृष्णा विहार तक पांच जगह।
- बनियावाला, बड़ोवाला, पीतांबरपुर आदि जगह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed