फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jal sansthan employee became angry .

अभद्रता पर भड़के सीवर सफाई कर्मचारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
jal sansthan employee became angry .
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और अभद्रता किए जाने पर मंगलवार को सीवर सफाई में जुटे कर्मचारी भड़क उठे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह सीवर सफाई का काम ठप कर देंगे। मंगलवार को जल संस्थान के सीवर सुपरवाइजर। रमेश चंडालिया ने बताया कि सुबह करीब शाम करीब 6:06 के मोबाइल पर। गांधी रोड पूर्ण कबाड़ी वाली गली से। फुरकान नामक व्यक्ति ने। फोन किया? और सीवर संबंधी समस्या दर्ज कराई। इस पर उन्होंने। मंगलवार सुबह समस्या। का समाधान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद फुरकान ने। एक अन्य व्यक्ति जमीर से भी फोन पर उनकी बात कराई। रमेश का आरोप है कि फोन पर बातचीत के बाद दोनों आपस में बात करने लगे और उनके खिलाफ उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गंदी गंदी गाली दी। रमेश ने बताया कि इस दौरान फोन। कटा नहीं और उनकी यह बातचीत फोन में रिकॉर्ड हो गई। मंगलवार सुबह उन्होंने कोतवाली। मैं तहरीर देकर। दोनों आरोपियों के खिलाफ एसटीएससी में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की वहीं। कर्मचारियों के साथ गाली गलौच और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल की जानकारी मिलने पर अन्य सफाई कर्मचारी भी भड़क उठे और उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी नहीं की गई तो सफाई कर्मचारी सीवर संबंधी सभी काम बंद कर देंगे। इसके बाद जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सी व प्रशांत नौटियाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रशांत ने कहा कि एक तरफ जहां लोग सफाई व्यवस्था में लगे कर्मचारियों को फूल मालाएं पहनाकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग भी हैं जो दिन रात मेहनत कर रहे सफाई कर्मचारियों के साथ इस तरह की हरकत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। विरोध जताने वालों में विकास, अनिल कुमार, कुलदीप, सागर, रवि कुमार, आकाश, दीपक, अमित, रविंद्र, अमित, विनय, विकास, निरंकार, अरविंद कुमार, राजकुमार समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed