{"_id":"68624a32ceedc4429a0e6b6b","slug":"jal-sakhi-preparations-to-hand-over-drinking-water-supply-work-to-women-self-help-groups-in-uttarakhand-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: राज्य सरकार तैयार करेगी जल सखी; पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: राज्य सरकार तैयार करेगी जल सखी; पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की तैयारी
Mon, 30 Jun 2025 01:59 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:59 PM IST
सार
ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए सरकार जल सखी योजना शुरू करने जा रही है। प्रदेश सरकार पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे शुरू कर रही है।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का काम महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल सखी तैयार करेगी। इनको गांव में पेयजल आपूर्ति व बिलों का काम सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर 2022 में लखपति दीदी योजना शुरू की गई।
विज्ञापन
इसके तहत अब तक 1.63 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ग्रामीण महिलाओं की आजीविका में वृद्धि के लिए सरकार जल सखी योजना शुरू करने जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में नए कनेक्शन देने, बिल वितरण, बिल वसूली और योजनाओं के रखरखाव का काम आउटसोर्स के आधार पर महिला स्वयं सहायता समूहों को दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा विभाग की ओर से महिला समूहों को पेयजल गुणवत्ता जांचने के लिए किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। महिला स्वयं सहायता समूह पेयजल योजना में आने वाली खराबी की रिपोर्ट भी विभाग को देंगी। इसके लिए चयनित समूहों को नल जल मित्र के तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cloudburst: लापता मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, चारधाम यात्रा को लेकर जानें बड़ा अपडेट
पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरु की जा रही इस योजना में महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति बिल 10 रुपए का प्रोत्साहन दिया जाएगा। सरकार की इस पहल से ग्रामीण महिलाओं को अपने घर में ही रोजगार का अवसर मिलेगा।