फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jakhnikhal deval tahsil sankri and varnigad became sub tahsil.

जाखणीखाल व देवाल तहसील, सांकरी, वर्नीगाड बनी उप तहसील

Thu, 05 Jan 2017 02:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 05 Jan 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
jakhnikhal deval tahsil sankri and varnigad became sub tahsil.
हरीश रावत - फोटो : self

शासन ने दो तहसीलों और दो उप तहसीलों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। पौड़ी जनपद में जाखणीखाल तहसील बनाई गई है तो चमोली जनपद की देवाल उप तहसील को तहसील का दर्जा दे दिया गया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इनकी घोषणा की थी, जिन्हें राजस्व विभाग ने अमलीजामा पहना दिया।

विज्ञापन


सचिव राजस्व डीएस गर्ब्याल द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, जाखणीखाल तहसील का गठन लैंसडौन व यमकेश्वर तहसील की सीमा के गांवों को शामिल करके बनाया गया है। इस तहसील का मुख्यालय पाली होगा। इसमें मल्ला ढागू,  विचला ढागू, ल्गूर वल्ला, तल्ला ढागू के कुल 98 गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन


चमोली जनपद की देवाल उपतहसील को उच्चीकृत किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, नव उच्चीकृत तहसील में देवाल, नलधूरा, जैनविष्ट, मुंदोली, ग्वालदम के 81 गांवों को शामिल किया गया है। इनके अलावा उत्तरकाशी जनपद में बर्नीगाड़ तहसील बनाई गई है। इस उप तहसील का मुख्यालय बर्नीगाड़ ही होगा। उप तहसील में तियां, दारसों, कुंवा, गढ़, गातू, कंडारी, डामटा पटवार सर्कल के 65 गांव शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद में ही सांकरी को उप तहसील बनाया गया है। इस उप तहसील में कोटगांव, गंगाड़, जखोल, फिताड़ी व नैटवाड़ के 23 गांवों को शामिल किया गया है। जरथेल क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य रेवती राणा व एडवोकेट बलबीर राणा ने सीमांत क्षेत्र सांकरी को तहसील बनाए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed