फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaipur girl raped on pretext of marriage

Dehradun News: शादी का झांसा देकर जयपुर की युवती से दुष्कर्म

Tue, 22 Apr 2025 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Jaipur girl raped on pretext of marriage
I
विज्ञापन

IIदून के युवक से शादी की वेबसाइट पर मिली थी जयपुर की युवती
I

I
I
Iजयपुर निवासी युवती के साथ दून में एक युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक और युवती दोनों ऑनलाइन एक शादी की वेबसाइट पर मिले थे। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

I
I
I
Iपुलिस के मुताबिक, पीड़िता जयपुर में एक कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता को शादी की एक वेबसाइट पर दीपांकर की पहचान मिली थी। पीड़िता ने आरोपी से बात की तो उसने एक कंपनी में इंजीनियर और 50 लाख का पैकेज बताया। फरवरी 2022 से ही आरोपी ने पीड़िता से बात करनी शुरू कर दी। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने का झांसा दिया और लगातार विश्वास में लिया। आरोपी ने नवंबर 2024 को पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलवाने का झांसा देकर दून बुलाया और होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोबारा मसूरी के एक होटल में शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन इसके बाद से ही आरोपी ने पीड़िता के साथ संपर्क कम कर दिए। पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी लगातार धमकी देने लगा। आरोप है कि इस मामले में उन्होंने थाने से लेकर पुलिस महानिदेशक तक शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मुकदमा तक दर्ज नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दिपांकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed