{"_id":"a755619a2427a15fa4bf4373a573af13","slug":"jageshwar-dham-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा के रेट तय होने पर जागेश्वर धाम के पुजारी खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा के रेट तय होने पर जागेश्वर धाम के पुजारी खफा
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Wed, 16 Jul 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम की अध्यक्षता वाली मंदिर समिति की ओर से जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं से विभिन्न अनुष्ठानों के लिए तय किए गए शुल्क से धाम के पुजारी भड़क गए हैं।
विज्ञापन
मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने की चेतावनी
पुजारियों ने इसमें शीघ्र परिवर्तन नहीं होने पर पूजा का काम छोड़ने और मामले को हाईकोर्ट तक ले जाने की चेतावनी दी है।
अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर के महामृत्युंजय मंदिर के पुजारी षष्टी दत्त भट्ट का कहना है कि पूजा के लिए तय राशि बहुत ज्यादा है। इससे श्रद्धालुओं को दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन
वसूले जाने वाले शुल्क में से जागेश्वर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों को कोई राशि नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा इस निर्णय से पुजारियों की आय का कोई जरिया नहीं रहेगा। पुजारी अब किसी श्रद्धालु से भेंट भी नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
इसलिए तय की गई राशि में से 40 से 50 प्रतिशत पुजारियों को मिलना चाहिए। श्री भट्ट ने कहा कि मंदिर समूह के पुजारियों की शीघ्र बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
दक्षिणा की राशि तय करना धर्म विरुद्ध
पंडितों और ज्योतिषियों ने पूजा की राशि तय करने को धर्म विरुद्ध बताया है। उनका कहना है कि इससे गरीब भक्त पूजा से वंचित रह जाएंगे।
गुरुरानी खोला निवासी ज्योतिष पं. गणेश दत्त जोशी का कहना है कि देश के कोने-कोने और गांवों से गरीब भक्त बड़ी श्रद्धा से जागेश्वर आते हैं। हर गरीब व्यक्ति दक्षिणा की राशि देने में सक्षम नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि यदि समिति ने यह निर्णय वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। नंदादेवी मंदिर अल्मोड़ा के पुजारी पं. हरीश जोशी का कहना है कि पूजा का व्यवसायीकरण ठीक नहीं है।
यह लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ है। रघुनाथ मंदिर अल्मोड़ा के पुजारी नीरज लोहनी का कहना है कि जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा निर्धारित शुल्क काफी अधिक है।
धाम में अनुष्ठान के लिए निर्धारित शुल्क
महामृत्युंजय जाप/शनि/राहु/वनग्रह एवं श्री सूक्त लक्ष्मी जाप
जाप की संख्या - रुपए
11 हजार - 2,500
23 हजार - 5,100
15 हजार - 11,000
सवा लाख - 25,000
संतान गोपाल जाप
जाप की संख्या - रुपए
27 हजार - 5000
54 हजार - 11000
सवा लाख - 21 हजार
काल सर्पयोग - 5100 रुपए
रुद्राभिषेक - 1,100 रुपए
पार्थिव पूजन (अष्टोत्तर) - 251 रुपए
ह्वन एवं पार्थिव पूजा (अष्टोत्तर से अधिक संख्या) - 1100 रुपए
भंडारा - 1500 रुपए
चढ़ावा/नगदी, दान एवं भोग - इच्छानुसार
दर्शन - नि:शुल्क