{"_id":"6b097c78bc359927eb06815d","slug":"jadoo-granted-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138923-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हिस्ट्रीशीटर जादू को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हिस्ट्रीशीटर जादू को मिली जमानत
Fri, 27 Nov 2026 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
टैग...अदालत से
विकासनगर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में कुंजा निवासी हिस्ट्रीशीटर इंतजार उर्फ जादू को जमानत दे दी। अदालत ने मामले की प्रकृति, परिस्थितियों और आरोपी के स्थानीय निवासी होने को आधार बनाया। आरोप है कि 22 नवंबर को 11:50 बजे डाकपत्थर में सेकेंड क्लब के पास खाली मैदान से जादू के पास एक खुखरी मिली। उसके खिलाफ विकासनगर कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी उसी दिन से न्यायिक अभिरक्षा में था। उसने खुद को झूठा फंसाए जाने का दावा किया और कहा कि कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। अभियोजन ने जमानत का विरोध किया। अदालत ने कहा कि अपराध मजिस्ट्रेट की ओर से विचारणीय है और आरोपी स्थानीय निवासी है। इसलिए विचारण के दौरान जमानत उचित है। 30 हजार रुपये के निजी बंधपत्र और इतनी ही राशि की दो जमानतों पर रिहाई का आदेश हुआ। संवाद