फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITDA launches campaign to train youth to fly drones

Exclusive: ड्रोन की उड़ान से पूरी होगी युवाओं के सपनों की उड़ान,10वीं पास भी उठा सकते हैं मौके का फायदा

Sat, 28 May 2022 04:07 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 28 May 2022 04:07 PM IST
सार

ड्रोन की तकनीकी लगातार आगे बढ़ रही है। इसकी जरूरत को समझते हुए आईटीडीए ने युवाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देने की मुहिम शुरू की है। आईटीडीए की ड्रोन में विशेषज्ञता है। कई ड्रोन फेस्टिवल करा चुके आईटीडीए ने अभी तक 1500 से अधिक सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा आम युवाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया है।

विज्ञापन
ITDA launches campaign to train youth to fly drones
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रोन की उड़ान अब प्रदेश के युवाओं के सपनों की उड़ान पूरी करेगी। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने इसकी शुरुआत पिथौरागढ़ और ऋषिकेश में प्रशिक्षण केंद्र खोलकर कर दी है। जल्द ही अन्य शहरों में भी ऐसे केंद्र खोले जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, ड्रोन की तकनीकी लगातार आगे बढ़ रही है। इसके विकास के साथ ही पहाड़ में भी इसकी जरूरतें तेजी से बढ़ती जा रही हैं। फिर चाहे पर्यटन का क्षेत्र हो या लोगों की मूलभूत सुविधाओं का। पिछले दिनों एक निजी कंपनी ने उत्तरकाशी से देहरादून तक ड्रोन से सैंपल मंगाकर इसकी महत्ता भी दिखा दी है।
विज्ञापन


इस जरूरत को समझते हुए आईटीडीए ने युवाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत पिथौरागढ़ और ऋषिकेश में आईटीडीए ने दो प्रशिक्षण केंद्र खोले हैं। इन केंद्रों पर किसी भी आयु वर्ग के 10वीं पास से ऊपर के युवा प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 1500 को दे चुका आईटीडीए प्रशिक्षण

आईटीडीए की ड्रोन में विशेषज्ञता है। कई ड्रोन फेस्टिवल करा चुके आईटीडीए ने अभी तक 1500 से अधिक सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा आम युवाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया है। अब प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से ड्रोन प्रशिक्षण की राह सबके लिए पूरी तरह से खुल चुकी है।

उम्र नहीं है आड़े, सीखें ड्रोन संचालन

आईटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा के मुताबिक, अभी जो दो प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं, उनमें किसी भी आयु के लोग आकर प्रशिक्षण ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि एक बेहद मामूली शुल्क पर ड्रोन के संचालन से जुड़ी सभी बारीकियां सिखाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें...AIIMS Rishikesh:  एमबीबीएस के छात्र ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

पहाड़ में ऐसे होगा ड्रोन से स्वरोजगार

ड्रोन के संचालन और रखरखाव से जुड़ी सभी बारीकियां सीखने के बाद युवा खुद के ड्रोन खरीदकर पर्यटन के क्षेत्र में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वह शादी समारोह में भी ड्रोन से वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी की सुविधा दे सकते हैं। आम तस्वीरों के बजाए ड्रोन से पर्यटकों के लिए ऐसी तस्वीरें लेकर बेहतर पैसा कमा सकते हैं। सचिव आईटी सौजन्या के मुताबिक, निश्चित तौर पर इन प्रशिक्षण केंद्रों से प्रदेश के युवाओं के लिए स्वरोजगार की एक राह खुलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed