{"_id":"6291e3e6fdc58150a74b6801","slug":"mbbs-student-jumps-from-6th-floor-of-aiims-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"AIIMS Rishikesh: एमबीबीएस के छात्र ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AIIMS Rishikesh: एमबीबीएस के छात्र ने छठवीं मंजिल से छलांग लगाकर दी जान, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी
Sat, 28 May 2022 04:04 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 28 May 2022 04:04 PM IST
सार
गंगानगर निवासी एमबीबीएस रजत मुंद (19) एम्स की मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से कूद गया। छात्र के खून से लथपथ शरीर को देख आस-पास मौजूद स्टाफ, चिकित्सक, मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया। पुलिस साथी छात्रों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के एमबीबीएस छात्र ने मेडिकल कॉलेज की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। आनन-फानन छात्र को ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के मुताबिक शनिवार को राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी एमबीबीएस रजत मुंद (19) एम्स की मेडिकल कालेज की छठवीं मंजिल से कूद गया। छात्र के खून से लथपथ शरीर को देख आस-पास मौजूद स्टाफ, चिकित्सक, मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर तुरंत चौकी पुलिस भी पहुंच गई। छात्र को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में ले जाया गया, लेकिन ट्रॉमा सेंटर में पहुंचने से पहले ही छात्र दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना की जानकारी जुटा रही है। वहीं साथी छात्रों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था।