फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   itbp take charge on badrinath highway.

बदरीनाथ की राह में आफत, आईटीबीपी ने संभाला मोर्चा

Fri, 01 May 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विष्णुप्रयाग (चमोली)
ब्यूरो/अमर उजाला, विष्णुप्रयाग (चमोली) Updated Fri, 01 May 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
itbp take charge on badrinath highway.

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से तीर्थयात्रियों को पैदल ले जाने और लाने के लिए आईटीबीपी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। आईटीबीपी की ओर से आर्मी कैंप से विष्णुप्रयाग तक तीन किमी पैदल मार्ग पर आपदा राहत टीम गठित कर छह अधिकारियों और 57 जवानों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


इसमें कमांडो, पर्वतारोही, चिकित्सा कर्मी और संचार कर्मी भी शामिल हैं। टीम का प्रतिनिधित्व सहायक सेनानी अवनीश पुरोहित कर रहे हैं।

शुक्रवार को जवानों ने करीब चार सौ तीर्थयात्रियों को विष्णुप्रयाग से आर्मी कैंप तक सुरक्षित पहुंचाया। वहां से वाहनों से यात्रियों को जोशीमठ बाजार पहुंचाया गया।
विज्ञापन


आईटीबीपी के सेनानी प्रवीण कुमार तिवारी ने भी विष्णुप्रयाग से आर्मी कैंप तक पैदल रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया। उप सेनानी विक्रम सिंह राना ने बताया कि जब तक बदरीनाथ हाईवे सुचारु नहीं हो जाता, तब तक तीर्थयात्रियों को पूरी मदद दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

922 यात्रियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन

itbp take charge on badrinath highway.

शुक्रवार को 922 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। जोशीमठ के आर्मी कैंप से गोविंदघाट तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। पहले दिन जोशीमठ से गोविंदघाट तक 18 चक्कर में 90 तीर्थयात्रियों को ले जाया गया, जबकि गोविंदघाट से जोशीमठ 17 चक्कर में 85 यात्रियों को लाया गया। 832 तीर्थयात्रियों को विष्णुप्रयाग से पैदल जोशीमठ पहुंचाया गया।

सुचारु नहीं हुआ हाईवे
बदरीनाथ हाईवे विष्णुप्रयाग में तीसरे दिन भी बंद रहा। बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम ने बताया कि सड़क सुधारीकरण के लिए चार मशीनें लगा दी गई हैं। करीब 18 विस्फोट कर बोल्डरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

200 यात्री पैदल पहुंचे विष्णुप्रयाग
सीएम के आदेश पर शुक्रवार से जोशीमठ से गोविंदघाट तक हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की गई, लेकिन तीर्थयात्रियों को हवाई सेवा के संचालन की जानकारी नहीं मिल पाई। ऐसे में जोशीमठ टैक्सी स्टैंड से करीब दो सौ तीर्थयात्री पैदल ही विष्णुप्रयाग पहुंचे। हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ लेने वाले तीर्थयात्रियों ने फजीहत झेली।

आयुक्त ने क‌िया भूस्खलन जोन का निरीक्षण

itbp take charge on badrinath highway.

शुक्रवार को गढ़वाल आयुक्त सीएस नपच्याल जोशीमठ पहुंचे और बदरीनाथ हाईवे के विष्णुप्रयाग भूस्खलन जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने आर्मी कैंप से विष्णुप्रयाग तक जा रहे पैदल रास्ते का निरीक्षण भी किया। आयुक्त ने जिला प्रशासन को पैदल रास्ते पर पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेना ने हवाई सेवा के लिए अपने हेलीपैड देने से इनकार कर दिया है। इसको देखते हुए शनिवार से रविग्राम स्थित अस्थायी हेलीपैड से हवाई सेवा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम ठीक रहने पर हवाई सेवा सुबह आठ बजे से शुरू की जाएगी। वहीं, आर्मी कैंप से विष्णुप्रयाग तक तीन किमी पैदल रास्ते में पथ प्रकाश के लिए ऑस्का लाइट लगा दी गई है। आयुक्त ने हेलीकॉप्टर से गोविंदघाट पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ तक वाहन सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed