फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP's 12th Corps became the winner of the cross country race

आईटीबीपी की 12वीं वाहिनी बनी क्रास कंट्री प्रतियोगिता की विजेता

Wed, 05 Jan 2022 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ITBP's 12th Corps became the winner of the cross country race
देहरादून। 23वीं वाहिनी आईटीबीपी की ओर से अंतर वाहिनी क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बल की प्रथम, आठवीं, 12वीं 23वीं और 35वीं वाहिनी के हिमवीरों ने भाग लिया। 12वीं वाहिनी प्रतियोगिता में प्रथम जबकि आठवीं वाहिनी दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि महानिरीक्षक उत्तरी फ्रंटियर नीलाभ किशोर में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थित हिमवीरों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में किसी न किसी खेल को अवश्य अपनाना चाहिए। इससे न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में धैर्य और संघर्ष की भावना भी विकसित होती है। कहा कि इस क्रास कंट्री का उद्देश्य आगामी अंतर क्षेत्रीय क्रास कंट्री प्रतियोगिता के लिए अच्छे व कुशल खिलाड़ियों की टीम का चयन करना है। इस दौरान उपमहानिरीक्षक अशोक कुमार नेगी, उप महानिरीक्षक गंभीर सिंह, उपमहानिरीक्षक रंजीत सिंह, मन्नू महाराज, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed