{"_id":"b14e430cb2bf387257a523166d59256d","slug":"it-may-rain-in-four-district-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के चार जिलों में आज हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के चार जिलों में आज हो सकती है बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस के मौके पर मौसम रंग बदल सकता है। हालांकि प्रदेश में केवल चार जिलों में हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। राजधानी में मौसम साफ रहने से लेकर आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश के साथ ही बर्फ पड़ सकती है। राज्य के अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में सुबह कोहरा आ सकता है। राजधानी में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक बादल आ सकते हैं। हालांकि राजधानी में बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
वहीं, सोमवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हुई। राजधानी में सुबह से धूप खिली रही, लेकिन शाम तक ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
मुक्तेश्वर में माइनस पहुंचा तापमान
लगातार बढ़ी ठिठुरन के बीच सूबे में कई जगहों पर रात का तापमान नीचे चला गया। दून में रात का तापमान 4.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर में 1.5 डिग्री और टिहरी में 2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मुक्तेश्वर में तापमान -0.7 डिग्री तक पहुंच गया। आगामी कुछ दिन पाला पड़ने की वजह से रात का तापमान नीचे ही रहने का अनुमान है।