{"_id":"a7b30a8f619f5c24655573721e4efafa","slug":"it-may-rain-and-snowfall-on-sunday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों पर आज होगी बारिश, बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों पर आज होगी बारिश, बर्फबारी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Feb 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर आज रविवार को बारिश, बर्फबारी हो सकती है। खास तौर पर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिलों पर इसका असर देखने को मिल सकता है। राजधानी दून में शाम को बादल छा सकते हैं। गरजन वाले बादल विकसित होने की भी संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
अन्य जगहों पर मौसम रहेगा सूखा
प्रदेश में अन्य स्थानों पर मौसम सूखा बने रहने की संभावना है। ऊधम सिंह नगर जनपद के कुछ इलाकों में कोहरे की वजह से परेशानी रह सकती है। विशेषकर रात को वाहन चलाने वालों को मुश्किल आ सकती है।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो दून के अधिकतम तापमान में तकरीबन दो डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। यह 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। वहीं रात के पारे में उछाल संभव है। यह लगभग तीन डिग्री उछाल लेकर 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
दिन में रही तेज धूप
इससे पूर्व शनिवार को राजधानी दून में चुभने वाली धूप रही। बीच में एक-दो बार बादल आए, लेकिन सूरज ने जल्द ही उन्हें दुबकने को मजबूर कर दिया। शाम के वक्त हवा चलने से मौसम में ठंड का अहसास बढ़ा रहा। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 84, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 33 रिकार्ड किया गया।