{"_id":"6bd3e72ac59c4cd9f78f04d160a64cd7","slug":"it-may-heavy-rain-and-snowfall-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः कई इलाकों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः कई इलाकों में बारिश से बढ़ी ठिठुरन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Mar 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के कई इलाकों रविवार तड़के से हो रही बारिश से फिर से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अनुसार उत्तरारखंड में अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
गढ़वाल के रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी जिले में एक से तीन मार्च तक भारी बारिश एवं बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसके मद्देनजर तीनों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
बढ़ सकता है जलस्तर
चमोली के डीएम अशोक कुमार ने बताया कि आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र देहरादून ने आगामी तीन दिनों में जिले में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। भारी वर्षा से नदी का जलस्तर बढ़ सकता है, लिहाजा नदी तट में बसे गांवों में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश
उत्तरकाशी में भी सभी विभागों को सतर्क किया गया है। जिलाधिकारी इंदुधर बौड़ाई ने बताया कि जिले में एक से तीन मार्च तक भारी बारिश एवं बर्फबारी का अनुमान है। साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि की भी संभावना है।
इसे देखते हुए सभी विभागों एवं प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम जनता को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। रुद्रप्रयाग जिले में भी भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर सतर्कता बरती जा रही है।