{"_id":"886c652ea115170927c9a79c609639fb","slug":"it-may-be-rain-and-snowfall-on-sunday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी पहाड़ की मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश-बर्फबारी से बढ़ेगी पहाड़ की मुश्किल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून में रात में हाड़ कंपकंपाती ठंड का सिलसिला कायम है। शुक्रवार की रात पारा दो डिग्री सेल्सियस और लुढ़क गया। शनिवार इसका माप 4.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के तापमान में हालांकि तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। यह 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
राज्य मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पर भरोसा करें तो प्रदेश में रविवार को ऊंचाई वाले इलाकों खास तौर पर उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में कई जगह बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में कोहरे से दिक्कत बढ़ सकती है। दृश्यता (विजिबिलिटी) कम होने से रात में सफर करने वालों, गाड़ी चलाने वालों को समस्या उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
राजधानी में खिली धूप
दून में शनिवार को आम तौर पर धूप खिली रही। एक दो बार जरूर बादल आए, लेकिन जल्द ही सूरज ने उन्हें अपने पीछे ढक लिया। आर्द्रता का प्रतिशत अधिकतम 94, जबकि न्यूनतम 38 रिकार्ड हुआ।
राज्य मौसम केंद्र के अनुसार राजधानी दून में रविवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट, जबकि न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। यह क्रमश: 20 और 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।