फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   israel citizen sent to jail for invalid visa in champawat

नेपाल सीमा पर बिना वैध वीजा के पकड़े गए इजरायली नागरिक को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

Wed, 01 May 2019 07:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा/चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा/चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 May 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
israel citizen sent to jail for invalid visa in champawat

बिना वीजा नेपाल में घुसने के प्रयास के दौरान पकड़े गए इजरायली नागरिक के खिलाफ  बुधवार को वीजा नियमों के उल्लंघन में 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे बुधवार को चंपावत के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र कुमार की अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लोहाघाट के न्यायिक बंदीगृह भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को बिना वीजा नेपाल में घुसने का प्रयास कर रहे इजरायली नागरिक यानिव बेनिम को पकड़ा था। उसके पासपोर्ट में 25 अगस्त 2011 को तीन दिन का टीएलपी/ पीएलटी की स्टैंप मुंबई इमिग्रेशन सीएसआई एयरपोर्ट की लगी पाई गई है। उसके पास वीजा नहीं है। 
विज्ञापन


इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि यानिव बेनिम का पासपोर्ट इजरायल के रिशोन लिजोन से बना है, जिसकी वैधता अवधि वर्ष 2020 है। इस्रायली नागरिक को ड्रग ट्रैफिकिंग के मामले में वर्ष 2011 में सीबीआई द्वारा तीन दिन के लिए पेरू से भारत लाया गया था। वह पेरू जेल में भी रहा है। वह पांच माह के लिए पणजी जेल में भी रहा। इसके बाद सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषमुक्त कर दिया गया। तब से वह बिना वीजा भारत में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गोवा थाने से पता करने पर ज्ञात हुआ कि उसके अलावा दो अन्य पर गोवा के थाना अंजुना में 25 अप्रैल 2019 को 326 / 34 आईपीसी में मुकदमा दर्ज है। तब से वह फरार चल रहा था। मंगलवार को वह भारत से नेपाल भागने की फिराक में था लेकिन बार्डर पर पकड़ा गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी और एसएसबी 57वीं वाहिनी ई कंपनी के कमांडर की तहरीर पर उसके खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed