{"_id":"571148da4f1c1b97124a6f79","slug":"isolated-test-ward-in-doon-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में मिलेगी एम्स और पीजीआई जैसी हाईटेक चिकित्सा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून में मिलेगी एम्स और पीजीआई जैसी हाईटेक चिकित्सा सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के टीबी एवं अन्य श्वास के रोगियों को अब देहरादून में ही अत्याधुनिक उपचार की सुविधाएं मिल सकेंगी। एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ के बाद राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के टीचिंग अस्पताल में आइसोलेटेड टेस्ट वार्ड बनाया गया है। 10 बेड के वार्ड में रोगियों को कई तरह की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
टीबी और श्वास संबंधी बीमारियों के मरीजों को अभी तक बेहतर उपचार के लिए एम्स दिल्ली और पीजीआई चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज अस्पताल बनने के बाद अब दून में भी यह सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेटेड रेसपिरेटरी वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
डिजिटल तकनीक से होगी सप्लाई
इस वार्ड में मरीजों को डिजिटल तरीके से ऑक्सीजन और ग्लूकोज की सप्लाई होगी। इससे मरीज की आवश्यकता के मुताबिक ऑक्सीजन, वैक्यूम की व्यवस्था ऑटोमैटिक तरीके से होती है। अलग वार्ड होने से इन मरीजों के संक्रमण का खतरा भी कम रहेगा। वहीं अन्य मरीजों के संक्रमित होने का डर भी नहीं रहेगा।
विज्ञापन
चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि रेसपिरेटरी वार्ड बनने से मरीजों को काफी फायदा मिलेगा। अस्पताल में रेसपिरेटरी विभाग में अलग से चिकित्सकों की नियुक्ति हुई है। वार्ड बनने के बाद मरीजों का दून में ही बेहतर उपचार हो सकेगा।