{"_id":"bbc990849ef068d093aff1cac82d64cc","slug":"islamic-leader-oppose-adhaar-cards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड की फोटो पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड की फोटो पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद खफा
ब्यूरो/अमर उजाला, लंढौरा (हरिद्वार)
Updated Sun, 18 Jan 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से आधार कार्ड पंजीकरण के लिए सिर से ओढ़नी उतारकर फोटो खींचे जाने पर आपत्ति जताई गई है। साथ ही इस संबंध में एसडीएम मोहम्मद नासिर से मिलकर शिकायत की गई है।
विज्ञापन
जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में महिलाओं के सिर से ओढ़नी उतरवाने की निंदा की गई।
ओढ़नी हटाकर फोटो खींचने पर नाराजगी
मदरसा इमदादुल इस्लाम लंढौरा में आयोजित वार्ता के दौरान संगठन के अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने कहा कि आधार कार्ड बनाने वाली टीम परदा करने वाली महिलाओं के सिर से ओढ़नी उतरवाकर उसे गले में डालने के बाद ही फोटो खींच रही है। साथ ही टोपी पहनने वाले लोगों के सिर से टोपी भी उतरवाई जा रही है।
विज्ञापन
टीम के इस रवैये से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने बताया कि अकबर झोझा में लगाए गए आधार कार्ड शिविर के दौरान इस तरह की कई शिकायतें मिली हैं।
एसडीएम से मिले मुस्लिम नेता
संगठन के नेताओं ने इस बाबत तहसील पहुंचकर एसडीएम मोहम्मद नासिर के समक्ष भी नाराजगी जताई। एसडीएम ने मामले की जांच कराने का भरोसा दिया है। प्रेस कांफ्रेंस में मौलाना नवाब अली, अतीकुर्रहमान, महबूब अली, मौलाना शराफत अली, मौलाना मुस्तफा, मुर्तजा, नौशाद खान, पप्पू, निजामुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन