फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   irregularity in power corporation promotion.

चहेतों की पदोन्नति को ऊर्जा निगम में हेराफेरी

Wed, 21 Jan 2015 12:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 21 Jan 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
irregularity in power corporation promotion.

ऊर्जा निगम में चहेते अभियंता को पदोन्नति देने के लिए कुछ अफसरों ने कागजों में हेराफेरी कर दी। इसके लिए चहेते अभियंता की पिछली पदोन्नति करीब साल भर पहले दर्शाई गई।

विज्ञापन


पदोन्नति के दो आदेशों से गड़बड़ी

मामला सामने आने के बाद लेखा अनुभाग ने प्रबंधन से इस अभियंता की पदोन्नति वर्ष स्पष्ट करने का अनुरोध किया है। ऊर्जा निगम में सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता पर पदोन्नति प्रकरण में नया विवाद सामने आया है। एक अवर अभियंता के सहायक अभियंता पद पर पदोन्नति के दो आदेशों से गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन


कुछ दस्तावेजों में आरोपी अभियंता की सहायक अभियंता पद पर वर्ष 2009 में पदोन्नति दिखाई गई है। जबकि बीते साल सहायक से अधिशासी अभियंता पर पदोन्नति की वरिष्ठता सूची में उसे सहायक अभियंता के लिए पदोन्नति वर्ष 2008 दर्शाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अधिशासी अभियंता पर पदोन्नति के लिए यह खेल किया गया है। दरअसल पदोन्नति पाने वालों में अधिकतर वर्ष 2008 के सहायक अभियंता हैं। अब इस अभियंता के सहायक अभियंता पर पदोन्नति वर्ष 2008 के अन्य दस्तावेज भी तैयार कर लिए गए।

दस्तावेजों के मुताबिक वर्ष 2008 में इस अभियंता ने बोनस आदि का लाभ भी लिया है, जो अवर अभियंता से ऊपर का अफसर नहीं पा सकता है। इससे साफ होता है कि वर्ष 2008 में वह अवर अभियंता ही था।


‘सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता पर पदोन्नति प्रक्रिया में अनियमितता हुई है। जो योग्य हैं, उनसे अन्याय नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ कुछ अभियंता उच्च न्यायालय भी जा रहे हैं।’
- जीएन कोठियाल, केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड जूनियर इंजीनियर पावर एसोसिएशन

‘पत्रावलियों का अवलोकन हो रहा है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। अगर ऐसा हुआ है, तो जांच कराई जाएगी।’
-मधुसूदन, प्रवक्ता, ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed